Saturday, March 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और पीईटी-पीएमटी प्रवेश के लिए युवाओं को...

बिलासपुर: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और पीईटी-पीएमटी प्रवेश के लिए युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग…

बिलासपुर। राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के प्रतियोगियों को राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। प्रतियोगियों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग राज्य में स्थित निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से दिया जाएगा। आवेदन पत्र जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में 5 सितम्बर 2022 को शाम 4 बजे तक जमा कर सकते है।

आवेदक को छ.ग. राज्य का मूल निवासी, स्नातक उत्तीर्ण, आयु 1 जनवरी 2022 को 20 वर्ष से 30 वर्ष के मध्य एवं स्थायी जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। आवेदक के पालक या अभिभावक की वार्षिक आय 3 लाख तक हो तथा जो शासकीय सेवा में कार्यरत न हो। योजना तथा आवेदन पत्र के प्रारूप आदि से संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से प्राप्त एवं डाउनलोड कर

पीईटी-पीएमटी प्रवेश परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग

बिलासपुर। राज्य के प्रतिभावान अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो वर्ष 2022-23 में ड्राप लेकर प्री. इंजीनियरिंग एवं प्री. मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है, उन्हें निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। ऐसे विद्यार्थियों को प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से मेरिट के आधार पर चयन करके प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन पत्र जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में 26 अगस्त 2022 को शाम 4 बजे तक जमा कर सकते है।

आवेदक को छ.ग. राज्य का मूल निवासी, स्थायी जाति प्रमाण तथा कक्षा 12वीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक या समतुल्य ग्रेड गणित एवं जीव विज्ञान विषय में प्राप्त किया होना आवश्यक है। आवेदक के पालक या अभिभावक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना तथा आवेदन पत्र के प्रारूप आदि से संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से प्राप्त एवं डाउनलोड कर सकते है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights