Homeक्राइमयदुनंदन नगर निवासी युवक की तालाब में तैरती मिली लाश: इलाके में...

यदुनंदन नगर निवासी युवक की तालाब में तैरती मिली लाश: इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। घुरू के तालाब में सोमवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह पानी में तैरता शव देख पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची सकरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां परिवार के लोग भी मौजूद रहे।

मृतक की पहचान कमाल अख्तर पुत्र समसूद जमा उम्र 25 वर्ष के तौर पर हुई है। तिफरा क्षेत्र के यदुनंदन नगर कालोनी का रहने वाला था। रविवार साम किसी से मिलने जानें को निकला था। सोमवार की सुबह कुछ लोग नहाने–मुंह हाथ धोने तालाब पहुंचे थे। जिन्होंने तालाब में एक व्यक्ति का शव देखा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तालाब किनारे मृतक की मिली गाड़ी

शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक  पैर के दर्द से परेशान था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जिसे सुसाइड से जोड़कर भी देख रही है। साथ ही मृतक के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts