Saturday, April 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़नशामुक्ति कार्यक्रम में शराब के लाभ और पीने का तरीका बताने लगे...

नशामुक्ति कार्यक्रम में शराब के लाभ और पीने का तरीका बताने लगे शिक्षा मंत्री प्रेमसाय…देखिए वीडियो

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सोशल मीडिया में सुर्खियों में हैं। नशामुक्ति के कार्यक्रम में मंत्री जी शराब पीने का तरीका और फायदे गिनाने लगे। मंत्री के बयान पर वहां मौजूद अफसर और आम जनता भी मुस्कुरा रहे थे। हद तो तब हो गई जब मंत्रीजी यहां तक बताने लगे कि शराब में पानी कितना मिलाया जाए। मंत्री ने यह भी कहा कि हरिवंश राय बच्चन ने लिखा है- मंदिर-मस्जिद बैर कराते और मेल कराती मधुशाला… लेकिन सब में नियंत्रण होना चाहिए। शराब में मात्रा के अनुसार पानी मिलाकर पीने से वह एक निदान का काम करता है।

दरअसल, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पिछले कुछ दिनों से पुलिस विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा था। जिले के हर ब्लॉक में इस अभियान को अलग-अलग समय पर चलाया गया। बुधवार को अभियान का कार्यक्रम वाड्रफनगर में था। छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया। प्रेमसाय सिंह स्थानीय विधायक भी हैं। नशामुक्ति के अभियान को मंत्री ने अपने भाषण से नशायुक्त बना दिया। स्कूली शिक्षा मंत्री ने शराब पर खूब ज्ञान बांट कर लोगों को शराब पीने का तरीका बता दिया। उन्होंने यह भी बताया कि वह एक बार मीटिंग में शामिल होने मुंबई गए थे। इस दौरान वहां एक आदमी शराब का नुकसान गिना रहा था तो वहीं एक इंसान शराब के फायदे बताना लगा था।

शिक्षा मंत्री ने बताया ‘डी’ का मतलब

नशामुक्ति के कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री शराब पीने का तरीका भी बताते भी नजर आए। उन्होंने कहा कि शराब सबको एक कर देती है। हम लोग भी कभी-कभी इसका उपयोग कर लेते हैं। चुनाव-सुनाव के समय हम और बाकी लोग भी इसका उपयोग कर लेते हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने उपस्थित लोगों को दारू के ‘डी’ का मतलब बताया कि डी से दारू में इतना पानी मिलाओ कि उसका बढ़िया से डायलूशन होना चाहिए और डी से ड्यूरेशन होना चाहिए। यह नहीं कि एक बार में ही गट-गट कर मार दिए। शिक्षा मंत्री जब मंच से शराब के बारे में बता रहे थे, तब वहां मौजूद लोग मुस्कुरा रहे थे। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम से उनका पक्ष आने पर आप लोगों से साझा किया जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights