Saturday, April 11, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: महापौर रामशरण यादव ने लिंक रोड में बोर का किया उद्घाटन,...

बिलासपुर: महापौर रामशरण यादव ने लिंक रोड में बोर का किया उद्घाटन, 1000 परिवारों के लिए बड़ी राहत…

बिलासपुर। लिंक रोड स्थित बुखारी पेट्रोल पंप के आसपास रहने वाले करीब 1000 परिवारों को अब पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सांसद विवेक तन्खा के मद से यहां कराए गए बोर से इनकी प्यास बुझेगी। महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने गुरुवार को जैसे ही बोर का उद्घाटन किया, आसपास रहने वाले नागरिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

वार्ड क्रमांक 26 शहीद असफाक उल्ला में शामिल लिंक रोड एरिया में सालों से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। बरसात के दिनों में तो जैसे-तैसे यहां रहने वाले करीब 1000 परिवार पेयजल की व्यवस्था कर लेते थे, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हें गर्मी के दिनों में होती थी। इस वार्ड का प्रतिनिधित्व नगर निगम के सभापति नजीरुद्दीन करते हैं। नागरिकों ने पेयजल की समस्या को लेकर सभापति से मुलाकात की और एक बोर खनन कराने की मांग की, जिस पर उन्होंने उन्हें जल्द ही समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया था।

महापौर यादव व सभापति की मांग पर राज्यसभा सांसद तन्खा ने बुखारी पेट्रोल पंप के पास बोर खनन के लिए अपनी निधि से राशि स्वीकृत की। गुरुवार को मेयर व सभापति ने जैसे ही बिजली का बटन दबाया, बोर से जल की धारा बहने लगी। पर्याप्त मात्रा में पानी निकलते देख वहां मौजूद नागरिकों ने भी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, पार्षद अब्दुल खान, रवि साहू, संजू मलिक, सोनू विश्वकर्मा, पप्पू शुक्ला, नज्जू भाई, शिवा नायडू, अर्जुन सिंह, अनुराग दुबे, जावेद आदि मौजूद रहे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights