Homeपुलिसपुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी द्वारा नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को...

पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी द्वारा नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को रैंक का स्टार लगाकर, दी उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए

बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिला इकाईयों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति हेतु पदोन्नति प्रक्रिया आयोजित की गया माह-जून 2022 में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद की योग्यता सूची जारी की गई थी।

इन पुलिसकर्मियों द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने उपरांत पदोन्नति की समस्त अर्हताएं पूर्ण करने वाले रेंज अंतर्गत कुल 18 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर दिनांक 28.09.2022 को पदोन्नति प्रदान किया जाकर आज दिनांक 29.09.2022 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज रतन लाल डांगी के द्वारा सभी नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को उनके कंधे पर सहायक उप निरीक्षक के रैंक का स्टार लगाकर पदोन्नत सभी पुलिसकर्मियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी गई।

इस स्टार सेरेमनी कार्यक्रम में रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक सुशीला टेकाम व उप पुलिस अधीक्षक माया असवाल सहित नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों के परिजन एवं रेंज कार्यालय में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

देखें पूरी लिस्ट…

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts