Monday, March 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़BREAKING NEWS: नही रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी...कांग्रेस में शोक की...

BREAKING NEWS: नही रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी…कांग्रेस में शोक की लहर…

छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष और सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक मनोज सिंह मंडावी का दिल का दौरा पड़ने के कारण रविवार को निधन हो गया। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी। कांग्रेस की संचार इकाई के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि मंडावी (58) को दिल का दौरा पड़ने के बाद पड़ोसी धमतरी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह उनका निधन हो गया।

पैतृक गांव में मंडावी: कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मंडावी शनिवार रात को जिले के चरामा इलाके में अपने पैतृक गांव नथिया नवागांव में थे। शुक्ला ने बताया कि उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें चरामा में एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। उन्होंने बताया कि इसके बाद मंडावी को धमतरी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया।

रह चुके हैं तीन बार के विधायक: तीन बार विधायक रहे और बस्तर क्षेत्र में पार्टी का अहम आदिवासी चेहरा रहे मंडावी 2000 से 2003 के बीच राज्य में अजीत जोगी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के दौरान गृह एवं कारागार मंत्री थे।

यह भी पढ़े… 

बिलासपुर: शराब के नशे में कानून-व्यवस्था का जायजा लेने निकले कांग्रेसी नेता, खुद आ गए लपेटे में…देखें वीडियो…

11 साल की अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता लिसिप्रिया बोलीं- पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हसदेव अरण्य को बचाना जरूरी…

‘सारे नाम सामने आयेंगे-सारे भ्रष्टाचार उजागर होंगे’, डॉ. रमन सिंह बोले- यह लो भूपेश बघेल ₹25 प्रति टन का साक्ष्य…

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights