शहर ने 29 से 31 अक्तूबर तक होगा अंडर 23 नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता, देशभर के 711 खिलाड़ी लेंगे भाग…
बहतराई के बी.आर. यादव एथलेटिक्स स्टेडियम में यह खेल समारोह आयोजित होगा। देश के विभिन्न राज्यों, यूनियन टेरिटरी, विभिन्न खेल संघों सहित 48 टीम...
बिलासपुर। 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक द्वितीय अण्डर 23 नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बहतराई के बी.आर. यादव एथलेटिक्स स्टेडियम में यह खेल समारोह आयोजित होगा। देश के विभिन्न राज्यों, यूनियन टेरिटरी, विभिन्न खेल संघों सहित 48 टीम के लगभग 711 खिलाड़ी, कोच, प्रशिक्षक एवं खेल अधिकारी इसमें हिस्सा लेंगे।
जिला एथलेटिक्स संघ सहित विभिन्न खेल संघों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर के इस खेल प्रतियोगिता की कामयाबी के लिए विभिन्न संघों एवं अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विजय केसरवानी ने कहा की कांग्रेस सरकार ने बहतराई स्थित विशाल स्टेडियम बनवाया है।
इस बार भी जिला प्रशासन के सहयोग से जो नेशनल प्रतियोगिता होगी। खिलाड़ियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं की व्यवस्था की जा रहीं है। किसी भी खिलाडी को कोई परेशानी नहीं होगी। प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, पूर्व ओलंपियन, अंतर्राष्ट्रीय एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार एवं प्रशिक्षक शिरकत कर रहे हैं। शहर की जनता को पहली बार इतने उच्च स्तर की प्रतियोगिता देखने का अवसर प्राप्त होगा।