Sunday, April 5, 2026
Homeबिलासपुरबिलासपुर: खनिज विभाग की लगातार कार्यवाही जारी….रेत का अवैध उत्खनन में लगे...

बिलासपुर: खनिज विभाग की लगातार कार्यवाही जारी….रेत का अवैध उत्खनन में लगे पोकलेन मशीन, हाइवा, और ट्रैक्टर जप्त…

बिलासपुर। जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर शौरभ कुमार के निर्देशानुसार खनिज विभाग के उपसंचालक दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में आज खनिज अधिकारियों की टीम ने रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की। खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में लगी मशीन और गाडियां जप्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार आज खनिज अमला बिलासपुर द्वारा ग्राम निरतु एवं घुटकू में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर ग्राम निरतु में एक नग पोक्लेन मशीन तथा 04 नग हाइवा, 03 नग ट्रैक्टर तथा ग्राम घुटकू से 01 नग पोक्लेन मशीन तथा 01 नग हाइवा ज़प्त किया गया। उपरोक्त मशीन तथा 02 नग हाइवा को पृथक ग्राम निरतु एवं घुटकू में मौके पर वाहन चालकों एवं ऑपरेटरों के भाग जाने के कारण घाट के अंदर ही सील कर दिया गया है।

पूछताछ में जप्त किए गये वाहन मालिकों द्वारा बताया गया की घाटों में अवैध रूप से मशीन से रेत का उत्खनन कर शैलेंद्र सिंह नामक व्यक्ति द्वारा किया जाकर हाइवा में लोडिंग करायी जा रही है। साथ ही मौक़े पर सील किए गये वाहन क्रमांक CG05D1700 तथा CG10C8747 तथा दोनों सील पोक्लेन मशीनों की जानकारी पुलिस थाना कोनी में भी दी गई है ताकि अमानत में खयानत की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस अमला द्वारा भी कार्यवाही की जाएगी। ग्राम निरतु से जप्त तीन नग वाहन क्रमांक तथा वाहन मालिक का नाम निम्नानुसार है-

CG10C5482- गुलाब सोनकर
CG15AC2196- गुलाब सोनकर
CG10C7173- अनिल सिंह चौहान

इसके अतिरिक्त एक नग हाइवा कोनी स्थित कॉलोनी गणेश एंक्लेव कॉलोनी में अवैध साधारण पत्थर परिवहन करते ज़प्त कर पुलिस थाना कोनी की अभिरक्षा में सूरक्षार्थ रखा गया है, इस प्रकरण में छत्तीसगढ़ गौण खनिज के नियम 72 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights