क्राइमबिलासपुर

बिलासपुर: पार्टी के बाद पीट-पीटकर युवक की हत्या: पुराने विवाद को लेकर हुआ झगड़ा, डंडे से हमला कर किया मर्डर…

पीट-पीटकर दूसरे युवक ने मार डाला। युवक अपनी पत्नी के साथ बकरा पार्टी में गया था, तभी शराब के नशे में पुरानी रंजिश के चलते

बिलासपुर। बकरा पार्टी दौरान शराब के नशे में हुए विवाद में युवक को डंडे से पीट-पीटकर दूसरे युवक ने मार डाला। युवक अपनी पत्नी के साथ बकरा पार्टी में गया था, तभी शराब के नशे में पुरानी रंजिश के चलते उसके रिश्तेदार युवक ने हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

ग्राम घुरू निवासी वेदराम यादव ने बताया कि उसके परिवार में भतीजे राजू यादव ने अपने घर में पूजा पाठ कराया था, जिसमें उसने बकरे की बलि चढ़ाई थी। इसके बाद बकरा पार्टी का आयोजन रखा था, जिसमें उसने सभी रिश्तेदारों को बुलाया था।

सोमवार की रात हुई इस पार्टी में वेदराम का बड़ा बेटा विष्णु उर्फ गुड्डू (30) अपनी पत्नी प्रमिला यादव को लेकर गया था। वहां राजू यादव का भतीजा विद्याचंद उर्फ बोदू भी था, जो शराब के नशे में था। इसी दौरान उसका विष्णु से विवाद हो गया।

डंडे से किया हमला: बताया जा रहा है कि विद्याचंद शराब के नशे में था। इस बीच पुरानी रंजिश के चलते वह विष्णु से उलझ कर विवाद करने लग गया और उसे गाली देने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और विद्याचंद ने उसे घर से बाहर गली में निकाल दिया। फिर डंडे से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया और जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तब विष्णु जमीन पर पड़ा था। वह बुरी तरह घायल था। इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार: प्रशिक्षु आईपीएस व थाना प्रभारी अमन झा ने बताया कि देर रात विवाद की खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई थी। लेकिन, तब तक घायल युवक को अस्पताल भेज दिया गया था और उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर रात में ही आरोपी विद्याचंद की तलाश कर उसे पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!
Latest