Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिभाजपा में थम नहीं रहा विरोध: अरुण साव और जामवाल के गाड़ी...

भाजपा में थम नहीं रहा विरोध: अरुण साव और जामवाल के गाड़ी के सामने आए कार्यकर्ता, विधायक के टिकट का विरोध…देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ में भाजपा की दूसरी सूची वायरल होने के बाद उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। धरसीवां, आरंग, जशपुर सहित तमाम जगहों के कार्यकर्ताओं ने आसमान सर पर उठा लिया है। इसी कड़ी में आज जांजगीर चांपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन ही नहीं किया बल्कि प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव और अजय जामवाल के गाड़ी के सामने आकर नारेबाजी की।

अब अकलतरा के बीजेपी कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए हैं। ये कार्यकर्ता रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे और प्रत्याशी को बदलने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव की गाड़ी राेकी और विराेध-प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अकलतरा विधानसभा से संभावित भाजपा प्रत्याशी सौरभ सिंह को बदलने की मांग की। इसके अलावा बसना और जैजैपुर विधानसभा में भी विरोध शुरू हो गया है।

रायपुर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अकलतरा से विधायक सौरभ सिंह को टिकट देने का विरोध किया। अपनी मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन महामंत्री पवन साय का काफिला रोका, उनसे मुलाकात कर उन्हें प्रतिवेदन सौंपा। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने बदलना होगा बदलना होगा के नारे भी लगाए थे। वहीं, अकलतरा के मौजूदा विधायक सौरभ सिंह को दोबारा टिकट न देने की मांग किया जा रहा है। अलकतरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि सौरभ सिंह को टिकट मिली तो बीजेपी का एक भी कार्यकर्ता वहां काम नहीं करेगा।

इनका भी विरोध: जानकारी के अनुसार जैजैपुर विधानसभा से कृष्णकांत चंद्रा का नाम हटाने की मांग की जा रही है। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि कृष्णकांत चंद्रा चंद्रपुर के निवासी हैं. 2 बार से चंद्रपुर से हारे हैं. उनके स्थान पर गगन जयपुरिया और निर्मल सिन्हा को टिकट देने की मांग की जा रही है। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने संगठन महामंत्री ने मिलकर संपत अग्रवाल को टिकट न देने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संपत अग्रवाल बीजेपी से निष्कासित थे और पिछले विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुका है। संपत के अलावा पार्टी किसी को भी टिकट बसना से दे दें।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights