Tuesday, March 24, 2026
Homeक्राइमबिलासपुर: मामूुली विवाद पर रांपा और बत्ता से मारकर हत्या, एक की...

बिलासपुर: मामूुली विवाद पर रांपा और बत्ता से मारकर हत्या, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, कमजोर दिलवाले ना देखें वीडियो…

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने बीती रात करीब तीन बजे मामूली बात पर मारपीट करने के जुर्म में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गंभीर धाराओं के तहत पकड़े गए बहसी आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा जिसे देख कर किसी का भी रूह कंपा जायेगा, ताजा खबर 36गढ़ के तरफ से सलाह है कि इस वीडियो को कमजोर दिलवाले हरगिज भी ना देखें।

पुलिस के अनुसार दिनांक 15-2-24 को रात करीब 3 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि खमतराई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला पंकज उपाध्याय अपने दोस्त कल्लु के साथ दिनांक 14-2-24 की रात्रि करीबन 11:30 से 12:00 बजे के बीच में अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था कि खमतराई अटल चौक के पास मेन रोड में गोपी सूर्यवंशी का मकान है जहां पर रात में गोपी सूर्यवंशी अपने अन्य भाइयों के साथ अपने घर के बाहर मेन रोड में सीमेंट, रेत, गिट्टी फैलाकर तथा मसाला तैयार करके दुकान में फ्लोरिंग कर रहे थे जहा पर पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के द्वारा मेन रोड में गिट्टी, रेत और सीमेंट को फैलाने से मना किया गया इस बात को लेकर गोपी सूर्यवंशी एवं उसके अन्य भाइयों के द्वारा पंकज उपाध्याय एवं उसके दोस्त कल्लू के साथ मारपीट किया गया मारपीट करने के दौरान पास मे रखे रापा, बत्ता तथा अन्य वस्तु से दोनो के उपर प्राण घातक हमला किया गया जिससे पंकज उपाध्याय एवं उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पंकज उपाध्याय की मृत्यु हो गई है एवं उसका दोस्त कल्लू गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जारी है।

घटना में शामिल सभी आरोपी 1-तिलकेश उर्फ़ सल्लू सूर्यवंशी 2- रुपेश सूत्रे 3- शिव शुत्रे 4- साहिल शुत्रे 5 – गोपी सूर्यवंशी को पकड़ा गया है तथा इनके विरुद्ध थाना- सरकंडा मे अप क्र – 221/24 धारा-147,148,149, 307,302 IPC किया गया है घटना मे सभी आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights