खेल

बिलासपुर: क्रिकेट संघ के 6 खिलाड़ियों का चयन सीजी रणजी ट्रॉफी में, विजय हज़ारे और सैयद मुश्ताक अली टी -20 ट्रॉफी कैंप में…

Bilaspur: 6 players of Cricket Association selected for CG Ranji Trophy, Vijay Hazare and Syed Mushtaq Ali T20 Trophy camp...

बिलासपुर। क्रिकेट संघ बिलासपुर के लिए बड़े ही गर्व की बात है हमारे बिलासपुर से छत्तीसगढ़ स्टेट रणजी ट्रॉफी , विजय हज़ारे और सैयद मुश्ताक अली टी – 20 कैंप के लिए 6 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसका आयोजन 18 जुलाई से रायपुर के आरडीसीए मैदान में दोपहर 12 बजे से किया जाना है। जिसके लिए सभी खिलाड़ी 18 जुलाई को सुबह 10 बजे को रायपुर के होटल बेबीलोन कैपिटल में रिर्पोटिंग करेंगे।

क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बिलासपुर से चयनित खिलाड़ियों मयंक यादव, मोहम्मद इरफ़ान, पवन परनाते प्रवीण कुमार यादव, स्नेहिल चड्डा और वासुदेव बरेठ का चयन किया गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित चीफ मिनिस्टर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर टीम विजेता बनी थी जिसके पश्चात ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए ही छत्तीसगढ़ स्टेट रणजी ट्रॉफी, विजय हज़ारे और सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी कैंप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिसके पश्चात सलेक्शन मैच कराया जाएगा और अंत में छत्तीसगढ़ स्टेट रणजी ट्रॉफी, विजय हज़ारे और सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी टीम के लिए चयन जायेगा।

सभी चयनित खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ रणजी ट्रॉफी, विजय हज़ारे और सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी कैंप में चयन होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, अनुराग बाजपाई, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव ,महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह, राजेश शुक्ला ,कमल घोष ,टी साई कुमार, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक, राजुल जाजोदिया, भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, प्रवीण कुमार, फिरोज अली, अभिषेक सिंह, अभ्युदय कान सिंह, शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा अभिनव शर्मा सोनल वैष्णव, मोहम्मद ज़ाकिर मोईन मिर्ज़ा ने बधाइयां एवं अच्छे प्रर्दशन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

error: Content is protected !!
Latest