Friday, March 20, 2026
Homeक्राइमबकरियों की लालच में दरिंदों ने ली ग्रामीण की जान: धारदार हथियार...

बकरियों की लालच में दरिंदों ने ली ग्रामीण की जान: धारदार हथियार से की निर्मम हत्या, चार बकरियां चुराकर फरार, गांव में भय और आक्रोश का माहौल…

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ग्राम सरगा टोंगरीपारा में मंगलवार रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने बकरी चोरी के इरादे से घर में घुसकर 45 वर्षीय ग्रामीण रैदु नागवंशी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी चार बकरियां चुराकर मौके से फरार हो गए।

रैदु नागवंशी, ग्राम गेरसा का निवासी था और अपने घर में करीब 45 से अधिक बकरा-बकरियां पालता था। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ अज्ञात लोग चोरी की नीयत से उसके घर में घुसे। जब रैदु ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने उसका खून से लथपथ शव देखा, तो पूरे गांव में कोहराम मच गया।

गांव में फैली दहशत और आक्रोश
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि आरोपियों को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

पुलिस जांच में जुटी, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं
घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी और आरोपियों का मकसद बकरी चोरी करना था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

हालांकि, घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

प्रशासन से न्याय की मांग
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जा सकें। साथ ही, गांव में पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की भी मांग उठ रही है।

यह घटना केवल एक हत्या या चोरी नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण अंचलों में कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति को उजागर करती है। प्रशासन के लिए यह एक चेतावनी है कि यदि समय रहते कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे और आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights