Tuesday, March 10, 2026
Homeदुनियापाकिस्तान पहुंचते ही शरीफ और बेटी मरियम गिरफ्तार

पाकिस्तान पहुंचते ही शरीफ और बेटी मरियम गिरफ्तार

ताज़ाख़बर36गढ़:- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपनी बेटी मरियम के साथ शुक्रवार रात लाहौर पहुंच गये। लाहौर पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिये जाने के करीब हफ्तेभर बाद उनकी वापसी हुई है। उनका जहाज निर्धारित समय से करीब तीन घंटे विलंब से रात सवा नौ बजे लाहौर एयरपोर्ट पर पहुंचा। एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट संख्या ईवाई 243 से शरीफ वहां पहुंचे। इससे पहले वह लंदन से संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हुए। लंदन में शरीफ की पत्नी का उपचार चल रहा है।पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा के अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। बता दें कि 68 वर्षीय शरीफ और उनकी 44 वर्षीय बेटी मरियम को भ्रष्टाचार के मामले में क्रमश: 10 एवं 7 साल की सजा सुनायी गयी है। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो और कार्यकारी सरकार ने पहले ही उन्हें हिरासत में लिये जाने की घोषणा की थी। उन्हें जवाबदेही अदालत में पेश करने के बाद रावलपिंडी के अदियाला जेल ले जाने की पहले से तैयारी थी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights