Tuesday, March 10, 2026
Homeबिलासपुरछजकाँ का खेत चलो अभियान शुरू, अमित जोगी ने चलाया हल और लगाया रोपा

छजकाँ का खेत चलो अभियान शुरू, अमित जोगी ने चलाया हल और लगाया रोपा

बिलासपुर ताज़ाख़बर36गढ़:- जनता कांग्रेस जे के द्वारा खेत चलो अभियान के तहत आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगोई में जनता कांग्रेस पार्टी के नेता अमित जोगी खेत में हल चलाते और रोपा लगाते नज़र आए।

जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता और आला नेताओं ने अपने तय रणनीति के तहत आगामी 29 जुलाई तक पूरे प्रदेश में खेत में जाने का निर्णय लिया है। इस बीच जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता-नेता ग्रामीणों से मिलकर उनकी मदद भी करेंगे और उन्नत खेती के लिए सलाह भी देंगे। पार्टी का मानना है कि  आगामी 6 दिनों तक किसानों से जुड़कर वे एकतरफ जहां किसानों की समस्याओं का हल करेंगे तो वहीं जनता कांग्रेस से लोगों का जुड़ाव भी बढ़ेगा। गौरतलब है, कि कुछ दिन पहले ही जोगी की पार्टी को चुनाव चिन्ह के रूप में हल चिन्ह मिला था।

हल चिन्ह प्राप्त करते ही जनता कांग्रेस पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं का खेत में उतर जाने को एक बेहतरीन चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अमित जोगी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधानसभा के प्रत्याशी अनिल टाह, समीर अहमद जीतू ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights