Wednesday, April 29, 2026
Homeअन्यइन 5 गलतियों के कारण खराब होती है आपके स्मार्टफोन की बैटरी

इन 5 गलतियों के कारण खराब होती है आपके स्मार्टफोन की बैटरी

ताज़ाख़बर36गढ़:- अक्सर कई बार देखा जाता है कि, नए स्मार्टफोन की भी बैटरी की खराब हो जाती है और ठीक से चार्ज भी नहीं होती है। लेकिन आज हम आपको ऐसी उन 5 बड़ी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपके स्मार्टफोन की बैटरी खराब हो जाती है। तो जानते हैं इन 5 गलतियों के बारे में।

अपडेट न करना- अगर आप अपने फोन या एप्स के सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट नहीं करते हैं, तो आपके फोन पर हैकर्स या वायरस का अटैक हो सकता है।  इसके अलावा इसमें वायरस या बग आ सकता है, जिससे आपके फोन की बैटरी गर्म होने लगती है। ऐसे में बैटरी खराब हो जाती है। इसलिए अपने फोन और एप्स को जरूर अपडेट करें।

फोन का फुल डिस्चार्ज होना- फोन की लंबी बैटरी लाइफ के लिए जरूरी है कि इसे फुल डिस्चार्ज होने से पहले चार्ज करें। दरअसल बैटरी का फुल डिस्चार्ज होने से फोन पर असर पड़ता है। कई बार ऐसा होने पर फोन की बैटरी कमजोर हो जाती है।

खराब क्वालिटी- फोन में किसी भी लोकल बैटरी का इस्तेमाल न करें। अगर आपके फोन की बैटरी में कोई खराबी आ रही है, तो इसे सर्विस सेंटर पर दिखाएं। इसके अलावा फोन को किसी लोकल चार्जर से चार्ज करना खतरनाक हो सकता है।

ओवर हीटिंग से बचें- फोन का गर्म होना इसकी बैटरी पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में फोन को गर्म होने से बचाएं।

चार्जिंग के समय न करें ये काम- अगर आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर रहे हैं, तो इस पर गेम बिलकुल न खेंलें। इसके अलावा चार्जिंग के दौरान फोन पर बात भी नहीं करना चाहिए। इसलिए अच्छा होगा कि फोन को चार्ज करते वक्त इसका इस्तेमाल न किया जाए। अगर हो सके तो फोन को स्विच ऑफ करके चार्ज करना एक अच्छा तरीका हो सकता है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights