बिलासपुरराजनीति

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने ली बैठक, विधानसभा से 3 हजार लोगों की होगी सहभागिता…

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले छह मंडलों के मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, संगठन प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की बैठक पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने ली। बैठक में आगामी 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को बिलासपुर में आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में तय किया गया कि बिलासपुर विधानसभा से लगभग 3 हजार लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी तथा विधानसभा के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि 31 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ का शुभारंभ गवर्नमेंट स्कूल, गांधी चौक से होगा। पदयात्रा में केन्द्रीय राज्य मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नेहरू चौक पहुंचेगी, जहां सभा का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पदयात्रा गांधी चौक स्थित गवर्नमेंट स्कूल से प्रारंभ होकर हटरी चौक, सिटी कोतवाली चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक, देवकीनंदन चौक एवं पोस्ट ऑफिस होते हुए नेहरू चौक पहुंचेगी। यहां आयोजित सभा में पदयात्रा के उद्देश्यों एवं संबंधित विषयों पर वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किए जाएंगे।

अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर तक संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, संगठन प्रभारियों एवं सहप्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारियों की समीक्षा करने तथा निर्धारित जिम्मेदारियों का समयबद्ध निर्वहन करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, महेश चंद्रिकापुरे, मनीष शुक्ला, राजेश मिश्रा, मनीष अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, प्रबीर सेन गुप्ता, चंद्रप्रकाश मिश्रा, पंकज तिवारी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, मनोज सोनी, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, विजय यादव, संजय अग्रवाल, शेखर पाल, जगदीश साव, नारायण गोस्वामी, मनीष गुप्ता, शशांक तिवारी, अमर राजपूत, देवाशीष दत्ता, साहिल कश्यप, विश्वजीत ताम्रकार, तनुज वोहरा, प्रतिभा मिश्रा, वंदना तिवारी, लोकेश्वरी राठौर, सुमन यादव, सोनम साहू सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Latest