Homeअन्यपश्चिम बंगाल और पड़ोसी राज्य उड़ीसा व झारखंड में भूकंप के झटके,...

पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राज्य उड़ीसा व झारखंड में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.0 मापी गयी

(ताज़ाख़बर36गढ़) पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और झारखंड के कुछ जिलों में शाम करीब 6.30 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल का हुगली जिला था तथा रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गयी. पश्चिम बंगाल के कोलकाता, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम व पुरुलिया में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये.

इसका केन्द्र कोलकाता से 40 किलोमीटर दूर हुगली जिले में 10 किलोमीटर की गहरायी में था. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जी. के. दास ने कहा कि भूंकप मध्यम तीव्रता का था.

वहीं उड़ीसा के बारिपदा, आनंदपुर तथा बालासोर के कुछ इलाकों में तथा झारखंड के जमशेदपुर, रांची सहित अन्य कुछ इलाके में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये. कुछ सेंकेंड के झटके के दौरान लोगों ने महसूस किया है कि जैसे उनका सिर घूम रहा है.

जानकारी के अनुसार भूकंप के कारण कोई बड़े नुकसान की सूचना नहीं है और न ही कोई जान-माल की हानि की खबर है.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts