Homeबिलासपुर15 साल हो गए बहुत देर हो गई अब इसे बदल दीजिए...

15 साल हो गए बहुत देर हो गई अब इसे बदल दीजिए और कांग्रेस को लाइए … कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह

बिलासपुर-(ताज़ाख़बर36गढ़) अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता और बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कांग्रेस भवन में बड़े अनोखे अंदाज में कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। उन्होंने सामने बैठीं महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि आप रोटी बनाती हैं। जो बहनें रोटी बनाती हैं, वो हाथ उठा लें। उनका इतना कहना था कि सामने भारी संख्या में बैठीं महिला कार्यकर्ताओं ने हाथ उठा लिए। जब रोटी बनाती हो तो तवा में कुछ देर रखने के बाद उसे पलटना पड़ता है, क्योंकि ज्यादा देर तक एक तरफ रखने से रोटी जल जाती है। इसी तरह से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को बदलने की जरूरत है, नहीं तो जनता को जला देगा। 15 साल हो गए। बहुत देर हो गई। अब इसे बदल दीजिए और कांग्रेस को लाइए।

वे कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवा साथियों और कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि आप लोगों के पास जाइए। उनसे कहिए… हमारी सरकार आएगी तो हर घर में सस्ता राशन होगा। हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलेगी। हर किसान को समय पर प्रमाणित बीज मिलेगा। राज्य भ्रष्टाचार से मुक्त होगा। गरीब के घर में जो दीया जलेगी, उसकी चिंता सरकार करेगी। बिलासपुर जिले में जितनी भी विधानसभा सीट है, उस सब में कांग्रेस को जिताइए। राज्य में सरकार बनाइए। फिर ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी को कहूंगा कि मुझे एक बार फिर बुलाइए, क्योंकि मैं धन्यवाद करना चाहता हूं।

टिकट किसे मिले… इस बात पर लड़ने की जरूरत नहीं

शक्ति सिंह ने कहा कि मैं चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ में सच्चाई की आवाज मेरे कांग्रेस कार्यकर्ता बनें। और बहुत लड़ने की जरूरत नहीं है। टिकट किसे मिले… टिकट इसको मिले… उसको मिले… हमारे लिए हमारा उम्मीदवार है पंजा… उसे याद रखना है। हमारा परिवार में जब दो-तीन लड़के जवान हो जाते हैं। राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव की तरह। जब जवान होते हैं शादी के लायक। सबकी शादी तो एक साथ नहीं करते। घर के मुखिया तय करते हैं। चलो इस बार इसकी शादी कर लो। दो साल बाद दूसरे का कर देंगे। क्या ये भाई लड़ेंगे। नहीं… ये समाज जाएंगे… दोस्तों के पास जाएंगे। कहेंगे कि हमारे घर में शादी है। समारोह है। आप जरूर आइए। सगे-संबंधी आएंगे तो उनसे कहेंगे आप बैठिए… काम हम कर लेंगे। मेहमान आएंगे तो उन्हें खाना भी परोसेंगे। मेहमानों ने जो जूठा प्याला रखा है, उसे भी साइड में रख देंगे, क्योंकि ये हमारे घर का काम है। इसी तरह से चुनाव किसी एक प्रत्याशी का नहीं है। ये चुनाव कांग्रेस परिवार का है। कोई भी टिकट ले आए, उससे हमें लेना-देना नहीं है। हमें राहुल गांधी को देखना है। हमको कांग्रेस को जिताना है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts