Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुर18 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन: खेल शरीर के साथ मानसिक...

18 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन: खेल शरीर के साथ मानसिक विकास के लिये भी जरूरी… अमर अग्रवाल

बिलासपुर-(ताज़ाख़बर36गढ़) नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने आज बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित 18वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि शरीर ही नहीं बल्कि मानसिक विकास के लिये भी जरूरी है। खेलों से संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। हमारी दैनिक दिनचर्या में यदि खेल शामिल हों तो शरीर का संपूर्ण व्यायाम हो जाता है। राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिये प्रत्येक जिले में खेल स्टेडियम बनाये हैं। जल्द ही बिलासपुर के राज्य स्तरीय खेल प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिलेगा।

खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिये शालेय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं। शालेय खेल प्रतियोगिताओं से ही आगे बढ़कर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक खेलने जाते हैं। छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की पहचान को खेलों ने आगे बढ़ाई है। सांसद श्री लखनलाल साहू ने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है वे बधाई के पात्र हैं। जो खिलाड़ी किसी कारणवश विजयी नहीं हो पाये उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। वे मेहनत कर अगली बार विजयी जरूर होंगे।  राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेसबाल बालक/बालिका 19 वर्ष, कबड्डी बालक/बालिका 17 वर्ष, नेटबाल बालक/बालिका 14 वर्ष, हैण्डबाल बालक/बालिका 14 वर्ष,तीरंदाजी बालक-बालिका 14,17,19 वर्ष,तीरंदाजी (कम्पाउण्ड) 14,17,19 वर्ष, फील्ड आर्चरी बालक-बालिका 19 वर्ष आयुवर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। जिसमें राज्य के 12 जोन..बिलासपुर,रायपुर, बस्तर, सरगुजा,राजनांदगांव, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, दुर्ग,कोरिया, जांजगीर-चांपा और कोण्डागांव के लगभग 1660 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिनमें 850 बालक और 810 बालिकाएं शामिल हुए। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

समापन अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडेय, महापौर किशोर राय, निगम सभापति अशोक विधानी, जिला ओलंपिक समिति के अध्यक्ष अशोक विधानी, जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत उपाध्याय समेत शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights