Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरलाठीचार्ज मामला: अपर कलेक्टर उइके करेंगे मजिस्ट्रियल जांच, तीन महीन में कलेक्टर...

लाठीचार्ज मामला: अपर कलेक्टर उइके करेंगे मजिस्ट्रियल जांच, तीन महीन में कलेक्टर को सौंपेंगे रिपोर्ट


बिलासपुर/(ताज़ाख़बर36गढ़) मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की मजिस्ट्रियल जांच की घोषणा के पांच घंटे के भीतर कलेक्टर पी दयानंद ने अपर कलेक्टर बीएस उइके को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है। साथ ही जांच के बिंदु भी तय कर दिए गए हैं। अपर कलेक्टर जांच कर तीन महीने में रिपोर्ट सौंपेंगे।

मंगलवार को नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल के घर में कांग्रेसियों ने कचरा फेंक दिया था। इसके बाद एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर की अगुवाई में पुलिस के जवानों ने कांग्रेस भवन में घुसकर कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटना शुरू कर दिया था। यह खबर चंद मिनटों में पूरे प्रदेश में फैल गई। पीसीसी चेयरमैन भूपेश बघेल के बिलासपुर पहुंचने की जैसे ही जानकारी मिली पुलिस बैकफूट पर चली गई । पांच घंटे से कोनी थाना में बैठाकर रखे गए कांग्रेसजनों के रिहाई आदेश जारी कर दिया गया। इधर, पीसीसी अध्यक्ष ने झीरम घाटी की तरह कांग्रेस के नेताओं की हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज आरोप मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह व नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल पर लगाए।

ये हैं जांच के बिंदु

0 क्या जिला शहर कांग्रेस कमेटी की तरफ से धरना-प्रदर्शन की विधिवत अनुमति ली गई थी।

0 क्या घटनास्थल पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था थी।

0 भीड़ ने किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर घटना को अंजाम दिया।

0 घटनास्थल में किन परिस्थितियों में बल प्रयोग की स्थिति निर्मित हुई।

0 क्या पुलिस द्वारा बल प्रयोग करना जरूरी था।

0 क्या दंड प्रक्रिया संहिता के प्रवधानों का पालन बल प्रयोग करते समय किया गया है।

0 जांच के दौरान पाए जाने वाले अन्य बिंदु।

सीएम डॉ. सिंह की घोषणा और निर्देश के बाद मजिस्ट्रियल जांच के लिए अपर कलेक्टर बीएस उइके को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है। तीन महीने के भीतर रिपोर्ट पेश करने कहा गया है।

पी दयानंद-कलेक्टर

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights