Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरमंत्री अमर से मिलकर मुस्लिम समाज की 150 महिलाओं ने किया भाजपा...

मंत्री अमर से मिलकर मुस्लिम समाज की 150 महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश… कहा- मंत्री की कार्यशैली से प्रभावित होकर हुए शामिल…


बिलासपुर/  चुनावी बेला में मंत्री अमर अग्रवाल के समर्थकों का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को एक बार फिर तालापारा और मसानगंज की 150 महिलाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। मंत्री ने इन्हें निवास में गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। महिलाओं का कहना था कि मंत्री ने जाति, धर्म के आधार पर बिना भेदभाव किए अब तक शहर को संजों कर रखा है। उनकी इसी बात ने हमें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है और इसलिए हम सभी ने आज भाजपा प्रवेश किया है।

भाजपा प्रवेश करने वाली गुलनाज शेख, महनाज तथा नूर फातिमा ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो देश और राज्य का भला कर सकती है।जात-पात और धर्म के आधार पर बिना भेदभाव किए भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरकार ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के सबको साथ लेकर चलने वाली विचारधारा और मंत्री अमर अग्रवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। शहर से चार बार के विधायक अमर अग्रवाल सभी को साथ में लेकर चलते हैं। इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि आपके आने से भाजपा मजबूत होगी और आपने विकास को चुना है। सामाजिक एकता बनाए रखने वाली पार्टी को चुना है। भाजपा में शामिल होने वाली महिलाओं में प्रमुख रूप से गुलनाज शेख, महनाज, नूर फातिमा, अल्का खान, फरीदा परवीन, आयशा कुरैशी, सुनीता गुप्ता, शाहिन बानो, जरीना बेगम, जाकिया खातून, आबिदा खातून, नवरीन चरनिया, सगुफ्ता अजुंम समेत 150 महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights