Thursday, March 12, 2026
Homeबिलासपुरजोगी ने कहा- इस चुनाव में कांग्रेस की होगी बुरी स्थिति... हमारी...

जोगी ने कहा- इस चुनाव में कांग्रेस की होगी बुरी स्थिति… हमारी टक्कर भाजपा से… प्रदेश की नौकरियों में 100 प्रतिशत हक होगा छत्तीसगढ़वासियों का… ये हैं चार प्राथमिकताएं, जो जोगी ने बताईं…


बिलासपुर/ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमत्री अजीत जोगी ने दावा करते हुए कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अत्यधिक बुरी स्थिति होगी। कांग्रेस के अध्यक्ष और महामंत्री में वाक युद्ध चल रहा है। कांग्रेस के पास कोई चेहरा ही नहीं है। इसके कारण कई कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए। जोगी कांग्रेस को सिर्फ भाजपा से चुनौती है।

वे गुरुवार दोपहर कलेक्टोरेट में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। जोगी ने आज मरवाही विधानसभा से नामांकन फार्म भरा। साथ ही जोगी कांग्रेस के मस्तूरी, बेलतरा, बिल्हा, तखतपुर के प्रत्याशियों ने पर्चे जमा किए। कोटा विधायक डॉ. रेणु जोगी कोटा से जकांछ के टिकट से चुनाव लड़ेंगी क्या… इस सवाल के जवाब में जोगी ने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए। कांग्रेस का टिकट घोषित होने दीजिए। फिर उस बारे में बात देंगे। विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि सारी सीन क्लीयर है। यह बताने की जरूरत नहीं है।

सरकारी नौकरी में 100 प्रतिशत आरक्षण

प्रदेश में सरकार बनने के बाद जोगी ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने चार मुद्दे गिनाए। पहला किसानों का। उन्होंने कहा कि हम धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रुपए देंगे। साथ ही 300 रुपए बोनस भी। दूसरा मुद्दा उन्होंने बेरोजगारों का बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 25 लाख बेरोजगार हैं। प्रदेश की सरकारी नौकरी में प्रदेशवासियों के लिए 100 प्रतिशत आरक्षण होगा। फैक्ट्रियों और कारखानों में 90 प्रतिशत कर्मचारी छत्तीसगढ़ के होंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अलावा स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। 12वीं पास बेरोजगार को 1001 रुपए, स्नातक पास बेरोजगार को 1501 रुपए और स्नातकोत्तर पास बेराजगार को 2001 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। किसी के घर में लड़की पैदा होती है तो लड़की और कलेक्टर के नाम पर संयुक्त खाता खुलवाया जाएगा, जिसमें 1 लाख रुपए जमा किए जाएंगे। 18 साल बाद यह रकम 10 लाख रुपए तक हो जाएगी। जब लड़की शादी कर अपने ससुराल जाएगी, तब वह अपने पति के साथ मिलकर इस पैसे से कोई स्वरोजगार खोल सकती है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights