Friday, March 13, 2026
Homeबिलासपुरबेलतरा विधानसभा: जोगी कांग्रेस प्रत्याशी अनिल टाह की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब......

बेलतरा विधानसभा: जोगी कांग्रेस प्रत्याशी अनिल टाह की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब… जनता ने परिवर्तन करने का ले लिया है संकल्प…


बिलासपुर/ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बेलतरा विधानसभा से जोगी कांग्रेस प्रत्याशी अनिल टाह ने जमकर ताकत दिखाई। उनके समर्थन में क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में बाइक रैली निकालकर माहौल बनाने की कोशिश की। पदयात्रा और बाइक रैली में हजारों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वोटर शामिल हुए।

इस दौरान जोगी कांग्रेस प्रत्याशी टाह ने कहा कि देश में 40 साल से अधिक समय तक राज करने वाली कांग्रेस सरकार ने बेलतरा विधानसभा के लिए कुछ नहीं किया। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद क्षेत्र के चहुमुंखी विकास की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। प्रदेश में 15 साल से भाजपा सरकार है, लेकिन बेलतरा विधानसभा के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। पानी, बिजली, सड़क, राशन, पेंशन की समस्या बनी हुई है।

अब भाजपा के लोग फिर से झांसा दे रहे हैं कि नया छत्तीसगढ़ बनाएंगे। ये लोग जब 15 साल में कुछ नहीं कर पाए तो अब क्या करेंगे। सिर्फ भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि जनता समझदार है। अब वह भाजपा और कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली। बेलतरा समेत प्रदेश में परिवर्तन की लहर है। दो दिन बाद वोटिंग है। जनता प्रदेश में जरूर जोगी की सरकार बनाएगी। उधर, ग्राम- बेलतरा, फदहाखार व चिंगराजपारा समेत कई गांवों में बाइक रैली निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में युवा शामिल हुए। गांवों में भ्रमण करते हुए उन्होंने जोगी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया। जनता के सामने जोगी कांग्रेस के घोषणा पत्र को रखा और याद दिलाया कि प्रदेश में जोगी की सरकार बनेगी तो घोषणा पत्र में कही गई बातें तत्काल अमल में लाई जाएंगी।

जनता से धोखा करने पर सरकार जेल भी जा सकती है। इसके लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सुप्रीमो अजीत जोगी ने शपथ पत्र भी दिया है। कई गांवों में महिलाओं और बुजुर्गों ने पदयात्रा भी निकाली, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल थे। पदयात्रा में शामिल युवाओं, महिलाओं व पुरुषों का टाह के प्रति काफी गहरा रुझान दिखा और सभी ने इस बार परिवर्तन की लहर लाने की ठान ली है। क्षेत्र की जनता ने इस बार जोगी सरकार बनाने का संकल्प लिया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights