Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का एक्शन... सुरक्षा काफिले में अब 13 की...

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का एक्शन… सुरक्षा काफिले में अब 13 की जगह दौड़ेंगी इतनी गाड़ियां…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल एक्शन मूड में दिखाई दे रहे है। बघेल ने सीएम सुरक्षा घटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ काफिले में अब 13 की जगह सिर्फ 9 गाड़ियां ही साथ में चलेंगी। मुख्यमंत्री ने अपने लिए सामान्य सुरक्षा रखने कहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि उनका काफिला जब सड़क मार्ग से गुजरे तो, उनकी वजह से किसी भी एम्बुलेंस गाड़ी को नहीं रोका जाये। ऐसी घटना सामने आने पर जिला प्रशासन से जवाब तलब किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को राज्य के साथ सीआरपीएफ और एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडों की सुरक्षा उपलब्ध थी। डॉ. सिंह के काफिले में 13 गाड़ियों के साथ कुल दो दर्जन से अधिक जवान तैनात रहते थे। फिलहाल मुख्यमंत्री बघेल ने इन सबसे परहेज करने का फैसला लिया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts