Homeअन्यकांग्रेस के इस बड़े नेता ने भारत रत्न अवॉर्ड पर उठाए सवाल,कहीं...

कांग्रेस के इस बड़े नेता ने भारत रत्न अवॉर्ड पर उठाए सवाल,कहीं ये बातें…

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़के ने भारत रत्न पुरस्कार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रणब मुखर्जी को तो भारत रत्न देने का स्वागत किया, लेकिन भूपेन हजारिका और नाना देशमुख के नाम पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिवकुमार स्वामी की अनदेखी की है।

खड़गे ने सिद्धगंगा के महंत शिवकुमार स्वामी को भारत रत्न न दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न देने का स्वागत करता हूं, लेकिन शिवकुमार स्वामी जी ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया, उन्होंने अनाथ लोगों की शिक्षा के लिए काम करते हुए अपना जीवन गुजारा, उन्हें भारत रत्न का सम्मान मिलना चाहिए। उन्हें भारत रत्न न दिया जाना बहुत दुखद है।

उन्होंने कहा, एक गायक और एक शख्स जो आरएसएस की विचारधारा का प्रचार करता था उसे भारत रत्न दिया गया है, यदि आप इनकी तुलना करें, तो शिवकुमार स्वामी जी को अवॉर्ड मिलना चाहिए था। गौरतलब है कि 21 जनवरी को सिद्धगंगा मठ के महंत शिव कुमार स्वामी का 111 साल की उम्र में निधन हुआ था। कर्नाटक में उन्हें ‘जीवित देवता’ के नाम से जाना जाता था।

दूसरी ओर खड़गे ने कर्नाटक में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहे जितनी भी कोशिश कर ले कर्नाटक की सरकार नहीं गिरेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी-आरएसएस और केंद्रीय ताकतें कर्नाटक सरकार को चुनाव से पहले अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts