Homeअन्यसिम्स के डीन डॉ. विष्णु दत्त को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड.......

सिम्स के डीन डॉ. विष्णु दत्त को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड…. फर्जी नियुक्ति व भष्टाचार के मामले में हुई कार्रवाई

फर्जी नियुक्ति मामले में बिलासपुर सिम्स के डीन डॉ. विष्णु दत्त को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के डीन डॉ. विष्णु दत्त पर बिना एप्रूवल के संविदा नियुक्ति देने का आरोप था। डॉ. विष्णुदत्त का निलम्बन आदेश  चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया है। निलम्बन आदेश में डॉ. विष्णु दत्त पर बिना सक्षम अनुमति के संविदा नियुक्ति का आरोप है। आदेश में कहा गया है कि  प्रथम दृष्टया संविदा नियुक्ति में आरक्षण नियमों का पालन होना नहीं पाया गया है और सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन भी नहीं कराया गया है। इनके कार्यकाल में दवाई आदि की खरीदी क्रय नियमों का पालन न करते हुए की गई है। आदेेेेश में यह भी कहा गया है कि डॉ. विष्णु दत्त बिना अनुमति एवं सूचना के अपने मुख्यालय से बाहर रहते है। डॉ. विष्णु दत्त द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से नहीं करने तथा नियमों के विपरित नियुुक्ति/ दवाई आदि क्रय करने में आचरण नियम 1965 का उल्लंघन किया गया है

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts