Homeअन्यजेटली मानहानि मामले में केजरीवाल पर लगा जुर्माना

जेटली मानहानि मामले में केजरीवाल पर लगा जुर्माना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं अब दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हे एक और झटका देते हुए उन पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया। दरअसल अरूण जेटली  द्वारा दायर दस करोड़ रुपए के मानहानि मामले की नई याचिका पर जवाब दाखिल करने में विलंब होने पर अदालत ने सख्‍ती दिखाते हुए केजरीवाल से जुर्माना वसूलने का आदेश जारी किया।

इससे पहले 25 अगस्‍त को हाई कोर्ट ने केजरीवाल को इसलिए फटकरा था क्‍योंकि कोर्ट के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए थे। 2015 में अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के पांच बड़े नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि अरुण जेटली  ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का मुखिया रहते हुए अपने 13 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार किया था। इसी आरोप के खिलाफ जेटली  ने अरविंद केजरीवाल पर 10 करोड़ के मानहानि का केस दर्ज किया था।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts