लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा उत्तरकोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र से मिली चुनौती के बाद भी उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिलाइल दागी है। जिससे जापान के साथ उसका तनाव एक बार फिर उभर गया है।
गौरतबल है कि एक महीने में उत्तरकोरिया ने दूसरी बार जापान के ऊपर से मिसाइल परीक्षण किया है। ये मिसाइल 770 किमी जापान के होकाइडो के ऊपर से होते हुए प्रशांत महासागर में गिर गई। उत्तर कोरिया ने इस मिसाइल को अपने पश्चिमी तट से पूर्वोत्तर की ओर लॉन्च किया।
उत्तर कोरिया के इस परीक्षण पर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र के शांतिपूर्ण समाधान के आदेशों की धज्जियां उड़ा दी है। हम ऐसे किसी भी ऐसे उकसावे को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने इस ममले पर बात करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की आपातकालीन बैठक बुलाने की भी बात की।
आबे ने कहा कि उत्तर कोरिया विश्व शांति के खतरा बनता जा रहा है। इसलिए वैश्विक समुदाय को एकजुट होकर उत्तर कोरिया को जवाब देने की आवश्यकता है। बता दें कि हाल ही में हुए न्यूक्लियर परीक्षण पर अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी थी। अमेरिका की इस चेतावनी से बौखलाकर एक बार फिर परीक्षण कर दिया है।