Advertisement
छत्तीसगढ़ज़िला प्रशासनबिलासपुर

मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन ,धारा 144 की परवाह नही जमकर की नारेबाज़ी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन कर्मचारी संघ के आह्वान पर समूचे प्रदेश में कर्मचारी काली पट्टी पहनकर काम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। राज्य शासन से 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आज जमकर नारे बाजी की और मांग पूरी नही किये जाने पर 15 फरवरी को समूचे प्रदेश में एक दिवस का सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल करने की चेतावनी दी है।

ज्ञात हो कि कोषालयीन कर्मचारी संघ द्वारा राज्य शासन से 5 सूत्रीय मांग रखी थी जिसपर शासन द्वारा संतोषजनक उत्तर नही मिलने से नाराज़ कोषालयीन कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश में काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया । आज जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय के बाहर कर्मचारियों द्वारा जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और शासन को मांगो मानने के लिए उग्र नारा लगाया।

कोषालयीन कर्मचारी संघ की 5 सूत्रीय मांग

1 कोषालयीन लिपिकों को वेतन विसंगति के संबंध में ग्रेड के अनुसार निर्धारित वेतन प्रदान किया जाना।
2 अधिनस्त लेखा सेवा में कोषालयीन लिपिकों से विभागीय परीक्षा के माध्यम से 20 एवं पदोन्नति के तहत 30 प्रतिशत बढ़ाया जाय।
3 कोषालयीन लिपिकों के 1 एवं 2 ग्रेड के रिक्त 45 पदों पर पदोन्नति किया जाय।
4 कोषालयीन लिपिकों के सहायक ग्रेड-2 के 85 लिपिकों को वर्ष 2006 से द्वितीय समयमान वेतन मिले।
5 लिपिकों को कंप्यूटर प्रोत्साहन भत्ता आयोजित
कराकर 500 रु प्रतिमान प्रदान किया जाय।

जिला क्लेट्रेट परिसर के भीतर कोषालयीन कार्यलय के बाहर की गई नारेबाजी से प्रतीत होता है कि कर्मचारियों को कलेक्टर आदेश की कोई परवाह नही है जबकि कलेक्टर द्वारा नेहरू चौक से सेफर स्कूल तक के मार्ग को धारा 144 के तहत प्रतिबंध किया गया है और आज कर्मचारियों द्वारा परिसर के अंदर जमकर नारेबाजी से कलेक्टर आदेश की अवहेलना मानी जा सकती है। यही नही कोषालयीन कर्मचारियों ने शासन को चुनौती देते हुए 15 फ़रवरी को समूचे प्रदेश में एक दिवसीय हड़ताल करने का ऐलान किया है।

error: Content is protected !!