Advertisement
आस्थाज्योतिष ज्ञानलाइफस्टाइल

आज का राशिफल (01 मार्च 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

आज का राशिफल (01 मार्च 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष राशि :- शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। कार्य की भागदौड के कारण परिवारजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएँगे।

वृष राशि :- आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। साहित्य लेखन में नए प्रदान कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी।

मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ है। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्र या स्नेहीजनों अथवा पडोसियों के साथ अनबन की घटना हुई होगी तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा। वैचारिकरुप से आप में शीध्र परिवर्तन आएंगे।

कर्क राशि :- परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे- सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। आपकी वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। धन लाभ होगा।

सिंह राशि :- पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। पारिवारिक जनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखिएगा। अभ्यास में अभिरुचि होते हुए भी विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं प्राप्त होगा। धन का अधिक खर्च होगा।

कन्या राशि :- शारीरिक रुप से शिथिलता और मानसिकरुप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ आप को वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। धार्मिक कार्य में धन का व्यय होगा। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखिएगा।

तुला राशि :- आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आय में भी वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि :- व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप का हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है।

धनु राशि :- शरीर में थकान रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी। संतान के विषय में चिंता होगी। व्यवसाय में बाधाएँ उपस्थित होंगी। भाग्य साथ नहीं दे रहा ऐसा प्रतीत होगा।

मकर राशि :- खान-पान में ध्यान रखिएगा। क्रोध तथा नकारात्मक विचारो पर संयम रखिएगा। नौकरी या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा।

कुंभ राशि :- आज अनुकूल दिन है। आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावनाएँ है। अच्छा भोजन और नए वस्त्र परिधान करने के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारी से लाभ होगा। वाहनसुख मिलेगा।

मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखिएगा।

राशिफल – 01 मार्च 2018

error: Content is protected !!