Wednesday, May 20, 2026
Homeआस्थाआज का राशिफल (03 मार्च 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन...

आज का राशिफल (03 मार्च 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

आज का राशिफल (03 मार्च 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष राशि :- आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपका दिन मित्रों व स्वजनों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा। छोटी यात्रा या प्रवास भी हो सकता है। आज आप कोई धार्मिक या पूण्य का काम करेंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ है।

वृष राशि :- आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में आज दिनभर मन लगा रहेगा। मानसिक शांति का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिकरुप से स्वस्थता बनी रहेगी।

मिथुन राशि :- आज आप संवेदनशील रहेंगे। प्रवास के योग रहने पर भी यथासंभव प्रवास को टालें। मानसिक थकान की अनुभूति रहेगी एवं विचारो में असमंजस रहेगा।

कर्क राशि :- नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मित्र एवं स्वजनों से भेंट होगी। प्रियजनों से सुख एवं आनंदप्राप्ति होगी। पर्यटन के लिए मित्र तथा परिवारजनों के साथ योजना बन सकती है। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं।

सिंह राशि :- आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा। व्यय अधिक होगा। उत्तम भोजन प्राप्त होने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से किसी का भी मन जीत पाएँगे। कार्यो में सफलता मिलने की संभावना है।

कन्या राशि :-विचारों की समृद्धि बढेगी। लाभकारी तथा मेलजोल भरे संबंध आप वाणी की सहायता से बना सकेंगे। व्यावसायिक रुप से दिन लाभदायी रहेगा। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ ले सकेंगे। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला राशि :- कला के प्रति आप की अभिरुची विशेष रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन में आनंद छाया रहेगा। व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन लाभदायी रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ भेंट हो सकती है तथा प्राकृतिक स्थल पर घूमने की योजना भी बन सकती है। जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

धनु राशि :- नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। व्यापारी अपने बिजनेस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे। गृहजीवन में आनंद और संतोष रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।

मकर राशि :- पूण्य कार्य के पीछे धन का व्यय होगा। ईश्वर की आराधना आप के मन को शांति प्रदान करेगी। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में संवादिता बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा।

कुंभ राशि :- अत्यधिक विचार और क्रोध आपकी मानसिक स्वस्थता में खलल पहुँचाएँगे। स्वास्थ्य खराब होगा। खर्च की मात्रा बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा।

मीन राशि :- साहित्य सृजक, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे और आदर पाएँगे। पार्टी, पिकनिक के माहौल में मनोरंजन प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्यजीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। नए वस्त्राभूषण या वाहन की खरीदारी होगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights