Advertisement
आस्थाज्योतिष ज्ञान

आज का राशिफल (25 मार्च 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

आज का राशिफल (25 मार्च 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- आप पुरानी गंभीर समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे, ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे।

वृष :- पराक्रम में वृद्धि से विवाद सुलझेंगे, संभलकर रहें वरना मुसीबतें आ सकती हैं। मुद्दों पर स्पष्टता बनाए रखें।

मिथुन :- कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी, घरेलू कार्यों में अत्यधिक व्यस्तता बढ़ेगी, परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।

कर्क :- संतान की जरूरतों पर ध्यान देंगे, पहली रोमांटिक डेट बहुत मजेदार रहेगी। नकारात्मक चिंताओं को त्यागकर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।

सिंह :- शाम प्रेमी के साथ बीतेगी, कुछ नई इच्छाएं अत्यधिक बलवती होंगी, प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।

कन्या :- कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को पूर्ण्तः उद्वेलित करेंगी, निकटस्थ सम्बन्धों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।

तुला :- लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा।

वृश्चिक :- जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा हो सकती है, भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है, नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का अहसास होगा।

धनु :- धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी अवश्य हो सकती है।

मकर :- किसी नए व्यक्ति से निजी लेवल पर पहचान बढ़ेगी, विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं बहुत सार्थक होगी।

कुंभ :- ऑफिस में कार्यभार बढ़ने से थकान रहेगी, कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं, समान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का बहुत अभाव रहेगा।

मीन :- दिन भर शांति रहेगी, कार्यों को शांत वातावरण में निपटाएंगे। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को बहुत कष्ट हो सकता है।

राशिफल – 25 मार्च 2018

error: Content is protected !!