Advertisement
ज्योतिष ज्ञान

आज का राशिफल (01 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

आज का राशिफल (01 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- इस राशि के लोगों के भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी, आपके लिए बेहतर होगा आप कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें।

वृष :- नई दिशा में आपकी सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी, सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा प्रदान करें।

मिथुन :- ग्रहों की प्रतिकूलता से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता मन में गंभीर निराशा पैदा करेगी।

इसे भी पढ़े…इंजीनियर बोले- निकासी की कोई व्यवस्था नहीं, पदयात्रा के अंतिम दिन में सामने आई समस्या

कर्क :- घरेलू जिम्मेदारियों में धन खर्च होने की अधिक संभावना है, प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन बहुत प्रसन्न होगा।

सिंह :- परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन बहुत चिन्तित रहेगा, आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को करने के बजाय मौज मस्ती में दिन को अधिक व्यतीत करेंगे।

कन्या :- भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी परीस्थितियों के साथ पूर्ण्तः समझौतावादी बनें, कुछ नई व्यस्तताएं आपके सामने आएंगी।

इसे भी पढ़े…18 दिनों तक वार्डों में पदयात्रा कर जानीं समस्याएं, कल मंत्री करने सवाल पार्षदों और अफसरों को देना होगा जवाब

तुला :- कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का पुरजोर प्रयत्न करें, सुख-साधनों की लालसा बहुत बढ़ेगी।

वृश्चिक :- किसी कार्य में सफलता से आपके उत्साह में वृद्धि होगी, भौतिक सुख-साधनों की लालसा अत्यधिक बढ़ेगी।

धनु :- आपके नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा, सब कुछ ठीक होते हुए भी मन में बहुत अरुचिकर लगेगा।

इसे भी पढ़े…सब-इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमला करने वालेे आरोपी पुुुलिस के पकड़ से बाहर, मामूली विवाद पर किया गया था हमला

मकर :- बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के महत्वपूर्ण आसार बनेंगे, शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।

कुंभ :- योजनाओं के फलीभूत होने से मन बहुत प्रसन्न होगा, महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।

मीन :- नए संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां पूर्ण्तः दूर होंगी, प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन बहुत दुःखी होगा।

इसे भी पढ़े…प्रशासन प्रतिदिन जनता की समस्याओँ के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध-कलेक्टर पी.दयानंद

राशिफल – 01 अप्रैल 2018

error: Content is protected !!