Advertisement
ज्योतिष ज्ञान

सभी राशियों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहने वाला है। पढ़ें अप्रैल का मासिक राशिफल।

सभी राशियों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहने वाला है। पढ़ें अप्रैल का मासिक राशिफल।

मेष राशि- इस राशि वालों के लिए महीने की शुरुआत तमाम तरह के फिजूल खर्चों के साथ हो सकती है। इस समय शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है। जिससे आपके रिश्तों में गर्माहट बनी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। महीने के बीच में सूर्य के राशि परिवर्तन और बुध के मीन राशि में मार्गी होने पर आपकी सोच में एक सकारात्मकता आ सकती है। सूर्य तो आपकी ही राशि में आयेंगें यह आपके लिये उमंग व उत्साह वाला समय रहेगा। कई महत्वपूर्ण कामों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, आर्थिक पक्ष भी अनुकूल रहेगा। इस राशि वालों के करियर में नये अवसरों की तलाश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।

वृष राशि- इस माह कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी और अनावश्यक भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस महीने संयम बनाए रखें नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। शुरुआत में राशि स्वामी शुक्र का गोचर आपकी राशि से 12वें स्थान में हो रहा है। यह महीना आपके नाम व शोहरत में इजाफा दिलाएगा। रोमांटिक लाइफ में भी पार्टनर से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। शिक्षा को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। जल्द ही आपकी राशि के स्वामी शुक्र का आगमन आपकी राशि में होगा जिसके समय अच्छा व्यतीत हो सकता है।

मिथुन राशि- इस महीने खर्च बढ़ेंगे जबकि आय में स्थिति सामान्य रहेगी ऐसे में आपको किसी से आर्थिक लेन-देन भी करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल रखें। महीने का शुरुआती दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, आपके कई अधूरे और महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। नौकरी-व्यवसाय में लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे। लेकिन आपको सेहत और धन के मामले में इस महीने काफी समझदारी और सतर्कता के साथ चलना होगा। महीने के बीच में सूर्य आपकी राशि से लाभ घर में शुक्र के साथ आ जायेंगें। यह समय आपके लिये काफी शानदार कहा जा सकता है आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत होने के आसार बनेंगें। इस महीने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। इस समय यात्रा का सुखद योग बन रहा है।

कर्क राशि- सुख सुविधाओं में बढ़तरी हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। महीने के मध्य में शनि आपकी राशि से छठे घर में वक्री हो रहे हैं। जिससे काम में कड़ी चुनौती मिल सकती है। शनि के वक्र होने के कुछ समय पश्चात शुक्र भी राशि बदलकर आपकी राशि से लाभ स्थान में आ जायेंगे। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और व्यवसाय में काम का दबाव बना रहेगा। महीने के उत्तरार्द्ध के बाद स्थिति थोड़ी बेहतर होगी, अधिकारियों से सहयोग एवं लाभ पा सकते हैं।

सिंह राशि- आर्थिक मामलों में उन्नति के लिए आपको कुछ अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। यह महीना आपके लिए कुल मिलाकर अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी में अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा जो कैरियर के लिए अच्छा रहेगा। धन निवेश करने का रिस्क उठाया है तो आपको इस समय उसका लाभ मिल सकता है। संतान और शिक्षा के मामले में आपकी चिंताएं बढ़ाने वाला रह सकता है। हो सकता है लाभ प्राप्ति में भी आप इन दिनों कमी महसूस करें। शनि के वक्र होने के पश्चात शुक्र का परिवर्तन आपकी राशि से दसवें स्थान में हो रहा है।

कन्या राशि- इस महीने कहीं से अचानक लाभ और खुशी पाने का मौका मिल सकता है और मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कन्या राशि वालों के लिए साल का यह मार्च का महीना सुखद और अनुकूल रहने वाला है। इसका कारण माह के मध्य में राशि स्वामी के भाग्य स्थान में शुक्र के साथ आने से आप स्वयं को सौभाग्यशाली समझ सकते हैं। कन्या राशि वालों के लिए नौकरी की तलाश पूरी होगी। सेहत की नजरिए से यह महीना थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह महीना मिला-जुला रहने वाला होगा। आर्थिक मामलों में भी आपको संघर्षपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपने व्यय पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। माह के इन दिनों में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। शनि के धनु राशि में वक्री होने के कुछ समय बाद ही आपकी राशि के स्वामी शुक्र अपनी राशि बदलकर आठवें भाव में आने से शुभ फल की प्राप्ति संभव है।

वृश्चिक राशि- इस राशि वालों के लिए अप्रैल महीने काफी बदलाव लेकर आ सकता है। शुरुआती दिनों में आपकी राशि से पंचम भाव में वक्री बुध के साथ विराजमान हैं। इसके अलावा धन भाव में राशि स्वामी मंगल, शनि के साथ विराजमान हैं। आर्थिक मामलों में इस महीने को आप अनुकूल मान सकते हैं, कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि साढ़ेसाती के कारण जो भी सुख और आनंद मिलेगा उसमें थोड़ी कमी रहेगी और कुछ उलझनों का भी सामना करना होगा।

धनु राशि- आपके लिए यह महीना कई मामलों में अनुकूल रहेगा। नए लोगों से जान-पहचान होगी और आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलना चाह रहे हैं उन्हें प्रयास करना चाहिए, सफलता मिल सकती है। आपके लिए यह महीना कई मामलों में अनुकूल रहेगा। नए लोगों से जान-पहचान होगी और आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलना चाह रहे हैं उन्हें प्रयास करना चाहिए, सफलता मिल सकती है।

मकर राशि- महीने की शुरुआत में आपकी राशि से तीसरे स्थान पर सूर्य वक्री बुध के साथ गोचर कर रहे हैं। इससे घरेलू समस्याओं के कारण आप उलझन की स्थिति में रहेंगे। कई महत्वपूर्ण कामों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, आर्थिक पक्ष भी अनुकूल रहेगा। इस राशि वालों के करियर में नये अवसरों की तलाश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं इनसे सावधान रहें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि- कहीं से रुका हुआ धन मिलने में देरी हो सकती है। इस पूरे महीने आपको अपने कार्य में सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें। अप्रैल का महीना उलझन और परेशानियों वाला रह सकता है। माह के मध्य में सूर्य के राशि परिवर्तन कर पराक्रम में आने पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। इस समय आपको नये अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।

मीन राशि- शनि के साथ साथ शुक्र भी इस दौरान राशि बदलकर धन भाव से पराक्रम में आ रहे हैं। सेहत के मामले में विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता इस समय रहेगी। छोटी मोटी यात्रा के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन की दृष्टि से यह महीना उथल-पुथल वाला रह सकता है आपके संबंध में तालमेल की कमी रह सकती है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ में आ सकता है।

error: Content is protected !!