Tuesday, January 21, 2025
Homeज्योतिष ज्ञानआज का राशिफल (10 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन...

आज का राशिफल (10 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

आज का राशिफल (10 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक उन्नति लेकर आ रहा है, आज रोजगार में सफलता मिलेगी साथ ही धन की प्राप्ति होगी।

वृष :- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है, अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन :- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा, किसी कारण से कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, आज निवेश करने से बचें, हानि होने की संभावना है।

कर्क :- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन पदोन्नति के योग लेकर आ रहा है। वहीं आपको किसी मित्र से परेशानी भी हो सकती है। आज सभी कार्य यथासमय बनते जाएंगे, किसी कार्य में लाभ होने की भी संभावना है।

सिंह :- सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन नौकरी-व्यवसाय के हिसाब से अच्छा रहेगा, वहीं प्यार के मामले में आज का दिन पूर्ण्तः मिला-जुला रहेगा। अगर आज कुछ बदलावों के बाद कार्य करेंगे तो कार्य में सफलता मिलेगी।

कन्या :- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक सुख लेकर आ रहा है, भाई एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। वहीं अधिकारी जिम्मेदारियों का बोझ डालेंगे, जिससे मन बहुत अशांत रहेगा।

तुला :- तुला राशि के लोगों का कोई मामला अगर कोर्ट में चल रहा है तो इसमें सफलता के योग बन रहे हैं। शाम के समय कहीं बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। किसी महंगी चीज को खरीदने का मन करेगा, ऐसे में धन खर्च होने की भी प्रबल संभावना है।

धनु :- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन भौतिक सुविधा के योग लेकर आ रहा है, मांगलिक कार्य के योग भी बन रहे हैं। किसी आवश्यक कार्य में धन खर्च करने की योजना बना सकते हैं।

मकर :- मकर राशि के लोगों को आज आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है, कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं। उलझे हुए विवादों का समाधान निकलने से प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ :- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन भूमि-भवन लाभ वाला रहेगा, नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आज अटका हुआ धन मिलने की संभावना है।

मीन :- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतान सुख वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति के योग भी बन रहे हैं। आज व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

राशिफल – 10 अप्रैल 2018

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!