Tuesday, January 21, 2025
Homeज्योतिष ज्ञानआज का राशिफल (25 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन...

आज का राशिफल (25 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

आज का राशिफल (25 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- मेष राशि के लोगों को आज राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होगा, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के अवसर बढ़ेंग, ऑफिस में मंदगति से काम होगा व जूनियर्स सहायता करेंगे।

वृष :- वृष राशि के लोगों के जीवन में रोजगार के अच्छे आसार प्रसन्नता लेकर आएंगे। जहां एक ओर पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित रहेगा वहीं दूसरी ओर इस राशि के जातकों की इनवेस्टमेंट की टेंशन खत्म होगी।

मिथुन :- मिथुन राशि के व्यक्ति निकट संबंधों मे मधुर वाणी का प्रयोग करें, क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रयत्नशील करेंगी। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। इस राशि के जातक बातचीत में सावधानी बरतें अन्यथा लोगों से कहासुनी हो सकती है।

कर्क :- कर्क राशि के लोगों को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन-व्यवस्था करने को लेकर मन में चिंता हो सकती है। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। इस राशि के जातकों को रोमांटिक माहौल मिलने से विपरीत लिंग के प्रति रुझान बढ़ेगा, जीवनसाथी के साथ रिश्तों में ईमानदारी बरतें।

सिंह :- सिंह राशि के व्यक्ति दुविधाओं को त्याग सही एवं स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है किंतु रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट को जन्म देंगी। आज किसी से अकारण ही बहसबाजी करने से बचें।

कन्या :- कन्या राशि के जातक किसी खास शख्स पर पैसा खर्च करेंगे। आज अगर आप कोई नई बिजनेस डील फाइनल करने की सोच रहे हैं तो न करें, हानि होने की संभावना है। वहीं दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें।

तुला :- तुला राशि के जातकों के लिए नए मकान का क्रय करने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों में किसी की मदद लेनी पड़ सकती है, किसी खास परिचित से बिजनेस में लाभ पहुंचेगा। भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है, सगे-संबंधियों में व्यवहार कुशल बने।

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातक अगर थोड़ी मेहनत करेंगे तो उन्हें लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी व बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। घरेलू दायित्वों को पूरा करते हुए किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है।

धनु :- धनु राशि के जातकों के प्रॉपर्टी के मसले अगर लंबित पड़े हैं तो ये मसले हल होंगे। अपनी बुद्धिमत्ता से हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। वहीं आज जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद हो सकता है।

मकर :- मकर राशि के जातक अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिश्तों में ज्यादा अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। छुटपुट झगड़ों को सूझबूझ से हल करने का प्रयास करें। बुजुर्गों की वजह से चिंता हो सकती है। बिजनेस में अगर जोखिम लेंगे तो लाभ होने की संभावना है।

कुंभ :- कुंभ राशि के जातकों को रोजगार के क्षेत्र में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे, भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं मन को प्रभावित करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बाहर खाने से बचें, बदहजमी के योग हैं।

मीन :- मीन राशि के जातक अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। धनागम के नए स्रोत बनने से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं असरदार लोगों व प्रेमी का साथ मिलने से जीवन में उत्साह का संचार होगा।

राशिफल – 25 अप्रैल 2018

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!