Homeबिलासपुरचकरभाटा एयरपोर्ट में चल रहे कार्यों को जुलाई महीने में पूरा करने...

चकरभाटा एयरपोर्ट में चल रहे कार्यों को जुलाई महीने में पूरा करने कलेक्टर ने दिया निर्देश

बिलासपुर-ताज़ाख़बर36गढ़:- आज चकरभाठा एयरपोर्ट पहुँचकर कलेक्टर पी. दयानंद ने वहाँ चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्राॅस रोड, टैक्सी रोड की चैड़ीकरण, रन-वे की चैड़ीकरण के कार्यों के साथ ही सिक्युरिटी स्टाॅफ तथा एयरपोर्ट के ग्राउंड स्टाॅफ के लिए बनाये जा रहे कमरों का निरीक्षण किया निरीक्षण के बाद लोक निर्माण विभाग को चकरभाठा एयरपोर्ट में चल रहे सभी कार्य जुलाई महीने में ही पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बी.एस.एन.एल. के अधिकारियों को इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए लीज लाईन का कार्य 15 दिन में पूर्ण करने के भी निर्देश दिये। वहीं विद्युत अधिकारियों को ट्रांसमीटर हटाने एवं इलेक्ट्रिक पैनल को टर्मिनल से 50 मीटर की दूरी पर करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर बी.एस.उईके, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एम.पी. प्रसाद सहित अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी, बी.एस.एन.एल. एवं विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts