Monday, April 27, 2026
Homeखेलदेश को मिल गई नई उड़नपरी, तोड़ा मिल्खा सिंह और पीटी उषा...

देश को मिल गई नई उड़नपरी, तोड़ा मिल्खा सिंह और पीटी उषा का रिकॉर्ड, IAAF स्पर्धा में जीता गोल्ड

ताज़ाख़बर36गढ़:- भारत की हिमा दास ने आईएएएफ की ट्रैक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने गुरुवार को फिनलैंड के टेम्पेरे में जारी आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीता। हिमा दास से पहले भारत की कोई महिला या पुरुष खिलाड़ी जूनियर या सीनियर किसी भी स्तर पर विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड या कोई मेडल नहीं जीत सका था। इस कारनामे को मिल्खा सिंह और पीटी उषा भी नहीं कर पाए थे।

जाहिर है कि हिमा दास से पहले सबसे अच्छा प्रदर्शन मिल्खा सिंह और पीटी उषा का रहा था। पीटी उषा ने 1984 ओलंपिक में 400 मीटर हर्डल रेस में चौथा स्थान हासिल किया था। वहीं, मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक में 400 मीटर रेस में चौथे स्थान पर रहे थे।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हिमा दास को इस जीत के लिए बधाई दी है। हिमा ने राटिना स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 51.46 सेकेंड का समय निकालते हुए जीत हासिल की। इसी के साथ वह इस चैंपियनशिप में सभी आयु वर्गो में स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं।

हिमा अप्रैल में गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों की 400 मीटर स्पर्धा में तत्कालीन भारतीय अंडर 20 रिकॉर्ड 51.32 सेकेंड के समय के साथ छठे स्थान पर रही थी। इसी राष्ट्रमंडल खेलों की 4X400 मीटर स्पर्धा में उन्होंने सातवां स्थान हासिल किया था। गुवाहाटी में हाल में राष्ट्रीय अंतर राज्य चैंपियनशिप में उन्होंने 51.13 सेकेंड के साथ अपने इस रिकॉर्ड में सुधार किया। उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights