Homeबिलासपुरसांसद संजय ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- दोनों ही...

सांसद संजय ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- दोनों ही पार्टियों ने जनता का खूब शोषण किया, बिल्हा से जसबीर को जिताने जनता से की अपील


बिलासपुर/ आम आदमी पार्टी नेता राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियों ने रत्नगर्भा धरती का भरपूर शोषण किया। देखकर दुख होता है कि दिल्ली की धरती के नीचे और ना ही ऊपर कुछ नहीं है। बावजूद इसके दिल्ली में विकास की बयार है। सवाल उठता है कि आखिर छत्तीसगढ़ जैसे अमीर राज्य में किसानों, युवाओं, व्यापारियों, मजदूरों और आम जनता की हालत खराब क्यों है।

वे बिल्हा में आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रह थे। उन्होंने बिल्हा विधानसभा में आम आदमी पार्टी प्रत्य़ाशी सरदार जसबीर सिंह के समर्थन में जनता से आशीर्वाद भी मांगा और कहा कि दिल्ली पावर जनरेट नहीं करता। राज्य की अपनी नदी भी नहीं है। जमीन के अंदर मिनरल्स भी नहीं है। बावजूद इसके दिल्ली ने पिछले तीन सालों में वह कर दिखाया कि देश-विदेश के लोग व्यवस्था को समझने आ रहे हैं। प्रदेश का शिक्षा व्यय बढ़ा दिया गया है। मोहल्ला क्लीनिक आज विश्व चर्चा का विषय है, लेकिन छत्तीसगढ़ की धरती रत्नगर्भा है। जमीन के नीच खान है। ऊपर धान है। देश में छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। बावजूद इसके यहां के लोग गरीब हैं। सरकार ने उल्टा किसानों के हाथ में कटोरा थमा दिया है। कांग्रेस ही नहीं, भाजपा ने भी प्रदेश को जमकर लूटा है। विधानसभा सभा चुनाव में दोनों ही पार्टियों की करारी हार होने वाली है।

जनता कंगाल और नेता मालामाल

आमसभा के बाद राज्यसभा सांसद सिंह ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती के नीचे से भरपूर बाक्साइट, कोयला, डोलोमाइट, हीरा समेत तमाम खनिज का दोहन किया जा रहा है। धरती के ऊपर छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। प्रदेश का खनिज व्यापारियों को कौड़ियों के भाव दिया जा रहा है। किसानों का धान टकों में खरीदा जा रहा है। कुल मिलाकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने किसानों और खदानों का भरपूर शोषण किया। जनता कंगाल और नेता मालामाल है।

सरकार बनने पर 2600 रूपए क्विंटल धान

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों का धान 26 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। मिनरल्स का उपयोग जनहित के शर्तों पर दोहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली के पास कुछ नहीं है। हमने स्कूल 8 हजार स्कूल खोले, लेकिन छत्तीसगढ़ में 36 सौ स्कूलों को बंद कर दिया गया। दिल्ली में शिक्षा पर बजट का 28 प्रतिशत खर्च किया जा रहा है, लेकिन ऐसा कोई राज्य नहीं है, जो दिल्ली के बराबर शिक्षा पर व्यय करता हो। हम स्कूलों को एसी बना रहे हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन किया गया है। देश दुनिया के लोग मोहल्ला क्लिनिक देखने आ रहे हैं। संजय ने प्रदेश में शराबबंदी की मांग का समर्थन किया।

नक्सल समस्या करेंगे दूर

एक सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में शराबबंदी संभव नहीं है। यहां देश-दुनिया के कार्यालय और दूतावास हैं। दो सरकार काम करती हैं। इसलिए दिल्ली में फिलहाल शराबबंदी संभव नहीं है। यदि लोगों ने मांग की तो कुछ ना कुछ उपाय किया जाएगा। नक्सल समस्या पर उन्होंने कहा कि नक्सल समस्या के कई कारण हैं। समस्या को सुनियोजित तरीके से दूर किया जा सकता है। यदि हमारी सरकार बनेगी तो नक्सल समस्या को दूर किया जाएगा।

दोनों राज्यों की तासीर में अन्तर

उन्होंने कहा कि दिल्ली और छत्तीसगढ़ की तासीर में बहुत अन्तर है। जनता की पीड़ा और जरूरतें एक हैं। जेटली ने कहा था कि दिल्ली में आप को चार सीट नहीं मिलेगी। इससे ज्यादा मिलने पर राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन हमने 28 सीटों को जीता। फिर दोबारा 67 सीट जीतकर दिल्ली पर कब्जा किया। ऐसा ही परिणाम यहां भी आने वाला है। इस दौरान बेलतरा प्रत्याशी अरविन्द पाण्डेय, बिल्हा प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंह और संगठन के नेता सूरज उपाध्याय विशेष रूप से मौजूद थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts