Wednesday, April 29, 2026
Homeअन्यविधानसभा चुनाव 2018: भाजपा ने हर राज्य के लिए बनाई अलग प्रचार...

विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा ने हर राज्य के लिए बनाई अलग प्रचार रणनीति


पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा अलग अलग चुनावी रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी के केंद्रीय प्रचारकों की टोली अपने चुनाव अभियान में इस रणनीति के मुताबिक मुद्दों को उठाएगी। राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर जोर रहेगा, तो मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में राज्य सरकारों की पंद्रह साल की उपलब्धियों को सामने रखा जाएगा। मिजोरम में बदलाव के लिए और तेलंगाना में केंद्र के साथ मिलकर विकास के मुद्दे रहेंगे।
 
दीपावली के बाद भाजपा का सघन चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो जाएगा। सबसे पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रचारकों की फौज उतरेगी और उसके बाद मध्य प्रदेश, मिजोरम, तेलंगाना व राजस्थान में भाजपा के दो दर्जन से ज्यादा केंद्रीय नेता प्रचार करेंगे। भाजपा नेतृत्व राजस्थान में सत्ता विरोधी माहौल के ज्यादा होने के नाते वहां पर प्रदेश के बजाए केंद सरकार की उपलब्धियों को सामने रखेगा। प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व अन्य नेता तो राज्य सरकार की उपलब्धियों को सामने रखेंगे, लेकिन केंद्रीय प्रचारक प्रधानमंत्री मोदी के इर्द गिर्द माहौल बनाएंगे।

मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में भाजपा बीते पंद्रह साल से सत्ता में हैं, ऐसे में राज्य सरकारों की उपलब्धियां काफी ज्यादा है। साथ ही वहां के मुख्यमंत्रियों को लेकर भी जनता में नाराजगी नहीं है। ऐसे में वहां राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ केंद्र में भी भाजपा सरकार होने से विकास में और तेजी आने को मुद्दा बनाया जाएगा। इन राज्यों में भाजपा नेता मोदी सरकार के समय तेजी से हुए विकास के साथ उसके पहले केंद्र में कांग्रेस सरकार के समय आने वाली दिक्कतों को भी सामने रखेंगे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights