Homeबिलासपुरबिलासपुर विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश को जनसंपर्क में मिल रहा भरपूर प्यार......

बिलासपुर विधानसभा: कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश को जनसंपर्क में मिल रहा भरपूर प्यार… जनता सुना रहीं सीवरेज समेत कई समस्याएं… जानिए धर्मपत्नी रितु पांडेय ने क्या कहा…


बिलासपुर/11/11/2018/ बिलासपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय ने रविवार को नेहरू नगर कुदुदंड कस्तूरबा नगर सिंधी कॉलोनी और मंगला में चुनाव प्रचार जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्हें जनता का आशीर्वाद और भरपूर सहयोग मिल रहा है। पांडेय ने जनसंपर्क अभियान के बाद चर्चा करते हुए कहा कि जनता बदलाव जा रही है और बदलाव होना तय भी है। इसलिए ही बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस के साथ आ रहे हैं और कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प भी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के मन में भाजपा सरकार और बिलासपुर की दुर्दशा को लेकर बहुत आक्रोश है। आज सभी वार्डों में जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा, महिलाओं ने इस भाजपा सरकार और बिलासपुर बदहाल बिलासपुर की व्यथा सुनाई है और कहा कि यह शहर अब गांव के रूप में तब्दील हो गया है। सीवरेज के कारण बिलासपुर शहर पूरी तरह से खोखला हो चुका है। गंदी नालियां, सड़कों पर पसरी गंदगी धूल मिट्टी, पानी की कमी समेत हजारों ऐसी समस्याएं हैं, जो आज 20 साल से जस की तस है। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्साशी पांडेय के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी, युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित थे।

रितु पांडेय ने भी सुनीं समस्याएं

रविवार को शैलेश पांडेय की धर्मपत्नी रितु पांडेय ने भी जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कुम्हारपारा मगरपारा समेत पूरे इलाके में घूमकर घर-घर में मतदाताओं से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को बिलासपुर विधानसभा से विजय बनाने की लोगों से अपील की। उन्होंने पूरे क्षेत्र की समस्याएं भी सुनीं और सरकार को जमकर कोसा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts