Homeआस्थाअंधविश्वास: 20 साल पहले मर चुके व्यक्ति की आत्मा को लेने अस्पताल...

अंधविश्वास: 20 साल पहले मर चुके व्यक्ति की आत्मा को लेने अस्पताल पहुंचे परिजन, हैरान हो गए लोग…

कोटा। विज्ञान के इस दौर मे आज भी इंसान अंधविश्वास के आडम्बरों में जकड़ा हुआ है. ऐसा ही अंधविश्वास का एक किस्सा कोटा के हाड़ौती सम्भाग में नज़र आया. यहां लोगों को लग रहा है कि सच में सम्भाग के सबसे बड़े अस्पताल एमबीएस में आत्माओं का बसेरा है. इस वजह से ग्रामीण इलाकों के लोग अस्पताल में मृतक की आत्मा लेने आते है. शनिवार को भी एमबीएस अस्पताल में अंधविश्वास का नजारा दिखाई दिया. यहां ग्रामीणों ने बाकायदा अस्पताल परिसर में पूजा अर्चना की और फिर मृतक की आत्मा को अपने साथ ले गए.

दरअसल बिजोलिया के रहने वाले गुमान सिंह की मौत 20 वर्ष पहले एमबीएस अस्पताल में हार्ट अटैक के कारण हो गई थी. गुमान सिंह की मृत्यु के बाद उसके परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब रहने लगा. तो परिवार के बड़े बुजुर्गों ने उन्हें देवता (भोपा) की शरण में जाने के लिए कहा. भोपा ने उन्हें सलाह दी कि अस्पताल में गुमान सिंह की आत्मा परेशान है. इस वजह से परिजन परेशान हो रहे है.

भोपा की सलाह पर मृतक का पुत्र जीतू अपने परिवार वालों के साथ एमबीएस अस्पताल में अपने पिता की आत्मा लेने के लिए पहुँच गया. परिजनों ने अस्पताल परिसर में विधि विधान से पूजा अर्चना पूरी की. यहां उन्होंने बाकायदा दीपक, अगरबत्ती, फूल माला चढ़ाई. अपने मृतक की आत्मा को ज्योति के रूप में ले जाने की कोशिश की. इसी दौरान वहां पर नयापुरा पुलिस जा पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने परिजनों समझा बुझाकर और उन्हें वहा से हटाया.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts