Advertisement
छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर। शिक्षक भावी पीढ़ी को गढ़ने अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें-मुख्यमंत्री, लोकवाणी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आव्हान…

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज आकाशबाणी एवं विभिन्न टी.व्ही. चैनलों से लोकवाणी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। बिलासपुर के लखीराम अग्रवाल आॅडिटोरियम में जिला प्रशासन द्वारा लोकवाणी के सामुहिक श्रवण की व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज लोकवाणी कार्यक्रम में श्रोताओं के शिक्षा से संबंधित सवालों का जवाब देते हुए जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने शिक्षकों का आव्हान कर कहा कि शिक्षक-शिक्षकों की बच्चों का भविष्य गढ़ने में महती भूमिका है। आज की पीढ़ी के बच्चों का भी भविष्य गढ़ने और प्रदेश की विकास मार्ग पर और आगे ले जाने अपनी भूमिका का सकारात्मक निर्वहन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद शिक्षा कर्मियों को 18 साल बाद स्थानांतरण की सुविधा मिली। शासन द्वारा 1.25 लाख शिक्षकों का संविलियन किया गया। व्यापम के माध्यम से 15 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों की नियमित भति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा से संबंधित समस्या के समाधान का काम कर रही है। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि सहायक प्राध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया न्यायालय से स्टे होने के कारण रूक गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की हर भर्ती विधिसम्मत हो। उन्होंने कहा कि वादि का पक्ष न्यायालय के समक्ष शीघ्र प्रस्तुत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने डिजिटल शिक्षा की जानकारी देते हुए बताया कि 14 से 60 वर्ष तक की उम्र के लोगों को डिजिटल साक्षर बनाने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि डी.जी.दुनिया के नाम से राज्य के 436 हाई और हायर सेकेंडरी शालाओं में ई. क्लास रूम और ई लैब प्रारंभ किया जा रहा है। मोबाइल में सभी पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी। बिना इंटरनेट के मोबाइल से पठन की सुविधा होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राज्य के पिछड़े क्षेत्रों में सात माॅडल कालेज सहित करीब दो दर्जन कालेज प्रारंभ किए जा रहे हैं। उन्होंने युवकों का आव्हान कर कहा कि वे अपने आप को नौकरी तक सिमित न रखें हर क्षेत्र में आगे बढ़ें। खेलों के विकास के लिए राज्य में खेल प्राधिकार का गठन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में उद्योग एवं व्यापार को सरल बनाने अनेक नीतिगत निर्णय लिए गए हैं। हर साल व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के नवीनीकरण का प्रावधान समाप्त किया गया है। राज्य में जनवरी 2019 से अप्रैल 2019 की अवधि में बेरोजगारी दर में कमी आई है। आटोमोबाइल के क्षेत्र में वाहनों की बिक्री बढ़ी है जो मार्च 2019 में 36.75 प्रतिशत पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने आज की लोकवाणी कार्यक्रम में युवाओं के और अन्य सवालों के समाधान कारक जवाब दिए।

लोकवाणी का आगामी प्रसारण 13 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आगामी लोकवाणी का प्रसारण 13 अक्टूबर 2019 करो सुबह 10.30 से किया जाएगा। इसका विषय स्वास्थ्य एवं मातृत्व विकास होगा। इस अंक के लिए 28,29,30 सितंबर तक दोपहर 3 से 4 बजे अपने विचार रखे जा सकेंगे। श्रोता 0771-243501 पर संपर्क कर अपने विचार रख सकतें है। लोकवाणी के सामूहिक श्रवण के लिए अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस. उईके, सहायक कलेक्टर देवेश ध्रुव, एस.डी.एम. बिलासपुर श्री देवेेंद्र पटेल, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!