Advertisement
नगर निगमबिलासपुर

बिलासपुर: नगर निगम के पेशाबघर में बेहोश होने का खतरा… पूरे शहर में स्वच्छता का दावा यहा दिया तले अंधेरा…

बिलासपुर। स्वच्छता अभियान के तहत बिलासपुर शहर के गली कूचों से लेकर मुख्यमार्गों तक कि साफ सफाई में मशगूल नगर निगम पूरे शहर को साफ सुथरा रखने कि कोशिशो में खासा सफल हो रहा है। लेकिन वहीं निगम टाउनहाल के पीछे स्थित पेशाबघर की गंदगी बता रही है कि निगम का स्वछता अभियान अपने ही परिसर में पूरी तरह असफल दिखाई दे रहा है।

 टाउनहाल के पीछे मौजूद पुरुष पेशाबघर में पता नही कब से सफाई नही हुई है यहां पानी का भी कोई इंतजाम नही है। इसके कारण यहां इतनी गंदगी और बदबू है कि यहां जाने वाले लोगों का बदबू के कारण दम घुटने लगता है। हफ़्तों से सफाई नही होने के कारण इस पेशाबघर में जाने वाले लोगों को यूरिन इंफेक्शन सरीखी गभीर बीमारी होने का डर है।

नगर निगम अधिकारियों को चाहिये कि वे पूरे शहर की तरह टाउनहाल के इस पेशाबघर की नियमित साफ सफाई का मुकम्मिल इंतजाम करें। जिससे यह इंसानों के उपयोग के लायक बन सके। इसी तरह शहर के विवेकानंद उद्यान के बाजू में स्थित सुलभ शौचालय के पेशाबघर में भी साफ सफाई का ऐसा ही बेहाल आलम रहता है। उम्मीद की जॉनी चाहिए कि इस और ध्यान दिया जाएगा।

error: Content is protected !!