Wednesday, April 29, 2026
Homeअन्यछत्तीसगढ़ / भाजपा से ज्यादा हिंदूवादी है कांग्रेस, भाजपाई सिर्फ राम के...

छत्तीसगढ़ / भाजपा से ज्यादा हिंदूवादी है कांग्रेस, भाजपाई सिर्फ राम के नाम का खाते हैं: ताम्रध्वज साहू

चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी के नामांकन के लिए बस्तर रवाना होने से पहले बोले गृहमंत्री साहू

कहा- भाजपा वालों से ज्यादा कांग्रेसियों के घर में राम के मंदिर, भाजपाई सिर्फ राम के नाम पर राजनीति करते हैं

रायपुर. छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भाजपा से ज्यादा हिंदूवादी कांग्रेस है। हिंदूवाद और राम मंदिर के नाम पर भाजपा सिर्फ राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों से ज्यादा कांग्रेसियों के घर में राम के मंदिर हैं। भाजपाई केवल राम के नाम से खाते हैं और हिंदूवादी बात करते हैं, लेकिन वे हिंदूवादी नहीं हैं। गृहमंत्री सोमवार को बस्तर रवाना होने से पहले मीडिया से बात कर रहे थे।

भाजपा के बयान पर किया पलटवार

  1. भाजपा के बयान कि राम को गोद लेने में जुटी है कांग्रेस पर गृहमंत्री ने पलटवार किया। साहू ने कहा, ये बात जो लोग फैला रहे कि भाजपा से कांग्रेस ने राम को हाईजैक कर लिया है, मैं उनसे पूछता हूं कि किस भाजपा वाले के घर राम का मंदिर है? भाजपा वालों से ज्यादा कांग्रेसियों के घर राम का मंदिर है। सबसे ज्यादा हिंदूवादी कांग्रेसी हैं। सबसे ज्यादा मंदिर कांग्रेसी जाते हैं और सबसे ज्यादा मंदिर निर्माण कांग्रेसी करवाते हैं।
  2. चित्रकोट उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी करेंगे नामांकन

    चित्रकोट उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। इसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम और भाजपा प्रत्याशी लच्छू राम कश्यप दोनों ही नामांकन दाखिल कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर सांसद दीपक बैज समेत कई कांग्रेसी पहुंचे हैं, वहीं भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य नेता जगदलपुर पहुंचे हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights