Homeअन्यउपचुनाव के लिए आज होगा मंथन, नेताओं के लिए तय किया जाएगा...

उपचुनाव के लिए आज होगा मंथन, नेताओं के लिए तय किया जाएगा टास्क

रायपुर। चित्रकोट-दंतेवाड़ा उपचुनाव में मिली शिकस्त के बाद बीजेपी फिर से मंथन में जुट गई है। गुरुवार को रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यता संयोजकों की बैठक होगी।

बैठक में संगठन चुनाव के साथ नगरीय निकाय चुनाव पर भी चर्चा होगी। बैठक में बूथ चुनाव की समीक्षा और मंडल चुनाव की तैयारी की भी समीक्षा भी की जाएगी।

बैठक में सभी संयोजको को निर्विरोध चुनाव कराने का टास्क दिया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और प्रदेश सहसंगठन महामंत्री बैठक में शामिल होंगे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts