सीएम बघेल का बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले 24-25 को दिया जाएगा अधिकारी-कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को एक और खुशखबरी दी है। अक्टूबर माह का वेतन दिवाली के पहले 24 और 25 अक्टूबर को भुगतान किया जाएगा।
राज्य सरकार के अधिकारियों-कर्मचारियों को माह अक्टूबर 2019 का वेतन दीपावली के पहले 24 और 25 अक्टूबर को मिलेगा।
वित्त विभाग द्वारा मंत्रालय से शासन के सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागीय कमिश्नरों, जिला कलेक्टरों और अध्यक्ष राजस्व मंडल को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गये हैं।
दीपावली त्यौहार के मद्देनजर सैलरी धनतेरस से पहले ही दे दी जाएगी। 27 अक्टूबर को दीपावली है। 25 से त्योहार की शुरुआत हो रही है। 25 को ही धनतेरस है। इसलिए सीएम बघेल ने त्योहार में होने वाले खर्चे के मद्देनजर कर्मचारियों को इसी माह वेतन देने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने भी सीएम के इस पहल का स्वागत किया है।
सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद वित्त विभाग द्वारा मंत्रालय से शासन के सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागीय कमिश्नरों, जिला कलेक्टरों और अध्यक्ष राजस्व मंडल को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गये हैं।