Homeछत्तीसगढ़राज्यपाल के सुपेबेड़ा दौरे पर संसोधन, अब कल हेलीकॉप्टर से जाएंगी किडनी...

राज्यपाल के सुपेबेड़ा दौरे पर संसोधन, अब कल हेलीकॉप्टर से जाएंगी किडनी पीड़ितों से मिलने

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुईया उइके के दौरे में संसोधन किया गया है। राज्यपाल अब कल 11 बजे हैलीकॉप्टर से सुपेबेड़ा पहुंचेंगी। इसके पहले राज्यपाल का प्रोटोकॉल बाई रोड जाने का जारी हुआ था। लेकिन अब से हेलीकॉप्टर से जाएंगी।

बता दें कि राज्यपाल अनुसुइया उइके किडनी पीड़ितों से मुलाकात करेंगी। और जिला अधिकारियों की बैठक लेंगी।
राज्यपाल के दौरे से ग्रामीणों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों को अब उम्मीद जगी है कि उनकी समस्य का हल अब हो सकता है।

बता दें कि सुपेबेड़ा गांव में किडनी की समस्य से जूझ रहे लोगों की लगातार मौते हो रही है, अब तक यहां 71 लोगों की मौत किडनी की बीमारी से हो चुकी है। जिसे लेकर सरकार के तमाम प्रयास भी असफल रहे हैं। लोगों की इस समस्या ने राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है। इसी विषय पर आज स्वास्थ्य मंत्री ने भी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से सरकार के प्रयासों की जानकारी दी थी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts