Advertisement
बिलासपुर

बिलासपुर: झूठे सपना दिखाकर कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बना ली और विकास की बजाए विनाश हो रहा है…प्रेमप्रकाश पाण्डेय

बिलासपुर। एक साल पहले झूठे दिवास्वप्न दिखाकर कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बना ली और प्रदेश में विकास की बजाए विनाश हो रहा है, इस पर लगाम लगाने आगामी नगरीय निकाय के चुनाव में भाजपा को जीताने कार्यकर्ता तैयार हो जायें।

बिलासपुर नगर निगम चुनाव के प्रभारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व मंत्री रहे प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को पच्चीस सौ भत्ता, धान की खरीदी मूल्य पच्चीस सौ रूपये क्विंटल, शराब बन्दी तो दूर अब पच्चीस से तीस परसेंट शराब कोचियों के माध्यम से बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है, दिन दहाड़े लूट पाट हत्याएं हो रही है। इन सब पर लगाम लगाने निकाय चुनाव में भाजपा को जीताकर लगाम अपने हाथ में लेने का समय आ गया है, कार्यकर्ता भाजपा की विश्वसनीयता को बनाये रखने चुनाव जीतकर काम करेंगे, इस संकल्प के साथ तैयारी में जूट जाएं।

पाण्डेय ने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ता और युद्ध में सैनिक यदि शषंय में रहेंगे तो परिणाम ठीक नहीं आएंगें। चुनाव क्यों जीते, इससे क्या होगा? जैसे शयंय हटना चाहिये और टिकट किसी को भी मिले चुनाव मैदान में पूर्ण आत्म विश्वास के साथ कार्यकर्ता जूट जायें तो भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में सफल होगी। नगरीय निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम का स्वरूप बदल गया है। सत्तर वार्डो में 4 लाख 20 हजार मतदाता है और पांच विधानसभाओं का समावेश हो कर नगर निगम बनी है, एक बड़ी चुनौति सामने है किन्तु यह नगर निगम क्षेत्र भाजपा समर्थ है, इस बार मतदान भी बैलेट के माध्यम से होगा, पार्षद चुनाव लड़ने वालों को नामांकन भरने के साथ ही खर्च का हिसाब भी रखना होगा।

उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र से लेकर नो ड्यूज सार्टिफिकेट के साथ ही पार्टी की चयन प्रक्रिया है। मंडल एवं जिला इकाई की सिफारिश के आधार पर पार्षद प्रत्याशी चुने जायेंगे। तीन दिसम्बर को रात्रि तक उम्मीदवारों की घोषणा होगी। दावेदार अपील समिति से चर्चा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि 6 दिसम्बर तक नामांकन की तिथि है।

अग्रवाल ने कहा कि पार्टी में चयन प्रक्रिया बिना राय द्वेष के होगी। दावेदार कई है पर एक ही प्रत्याशी बन सकेगा। इसलिये टिकट जिसको भी मिले सभी मिलकर काम करेंगे और पुनः बहुमत प्राप्त कर महापौर बनायेंगे। इस संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। बैठक को विधायक रजनीश सिंह ने संबोधित करते हुए निकाय चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से पुनः निगम में अपना बहुमत लाने का आव्हान किया।

इस अवसर पर सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महापौर किशोर राय, पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, सभापति अशोक विधानी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र गुम्बर, राजेश त्रिवेदी, स्नेहलता शर्मा, बेनी गुप्ता, दीपक सिंह ठाकुर, अरविंद बोलर, अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास, निर्मल जीवनानी, बी.आर. महोबिया, राजेन्द्र राठौर, धनंजय त्रिपाठी, अनिल पाण्डेय, बलराम देवांगन, रमेश लालवानी, राजेश मिश्रा, विनोद सोनी, राकेश चन्द्राकर, राजेन्द्र अग्रहरि सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!